फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david Warner agent says Sandpapergate investigation was a joke

बॉल टेंपरिंग कांड: बेनक्रॉफ्ट के बयान से मचा बवाल, अब वार्नर के एजेंट का नया खुलासा

Mon, 17 May 2021 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 06:04 PM IST
सार

कैमरन बेनक्रॉफ्ट के बयान के बाद तीन साल पुराना विवाद फिर से ताजा हो गया है। वहीं, इस बीच इस घटना को लेकर डेविड वार्नर के एजेंट जेम्स एर्स्किन ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
david Warner agent says Sandpapergate investigation was a joke
डेविड वार्नर

विस्तार

कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में यह कहकर नया तूफान ला दिया है कि बॉल टेंपरिंग घटना के बारे में और अधिक गेंदबाजों को जानकारी थी। बेनक्रॉफ्ट के बयान के बाद तीन साल पुराना विवाद फिर से ताजा हो गया है। 

विज्ञापन


महज मचाक थी जांच
वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी बयान जारी करके कहा कि वह घटना की फिर से जांच करने के लिए तैयार है। उधर, डेविड वार्नर के एजेंट जेम्स एर्स्किन ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। एर्स्किन ने कहा कि, '2018 में इस पूरे मामले में जो जांच हुई वह मजाक थी, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी खिलाड़ियों से पूछताछ नहीं की थी। मैं इस पूरे मामले का सच जानता था और इस बारे में पूरी जानकारी थी।' 
विज्ञापन


वार्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट के साथ गलत बर्ताव 
उन्होंने आगे कहा कि अब इस मामले में सच के कोई मायने नहीं हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने कुछ समय के लिए कंगारू टीम को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया और उनके साथ अच्छा बर्ताव भी नहीं किया। दरअसल, वार्नर के मैनेजर ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से बात करते हुए कहा, 'डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ गलत तरह से बर्ताव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आ सकता था मामले का पूरा सच 
एर्स्किन ने कहा कि सच यह है कि उन्होंने गलत किया। मगर इस मामले में उन्हें जो सजा दी गई वह उससे भी ज्यादा गलत थी। मुझे लगता है कि अगर उनमें से एक या दो खिलाड़ियों ने कानूनी कार्रवाई की होती तो इस मामले का पूरा सच सामने आ सकता था।'

क्या था मामला?
बता दें कि वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे, जिसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर बैन लगा दिया गया था। वॉर्नर और स्टीव ने एक साल की सजा काटने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में तो वापसी कर ली, लेकिन नौ महीने की सजा काटने के बाद बेनक्रॉफ्ट अपने खोए हुए रुतबे को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed