IND Inning
62/1 (4.4 ov)
Sanju Samson 41(17)*
Ishan Kishan 0
WI elected to bowl
{"_id":"5a7de1344f1c1ba5268b9486","slug":"daniel-victtori-says-virat-kohli-made-chahal-lethal-bowler","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहल को लेकर विटोरी ने किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसे बने वो इतने घातक गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चहल को लेकर विटोरी ने किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसे बने वो इतने घातक गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : File
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर और कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को इतना घातक गेंदबाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कोहली ने उनके आत्मविश्वास भरने का काम किया, जिसका परिणाम है कि वह अब वन-डे में कमाल की गेंदबाजी करने लगे हैं।
बता दें कि विटोरी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच हैं, विराट कोहली कप्तान और चहल भी उसी टीम से खेलते हैं। विटोरी फिलहाल स्विट्जरलैंड में सेंट मोरित्ज आइस क्रिकेट खेल रहे हैं। वहां प्रेस बात करते हुए उन्होंने कहा कि चहल बहादुर गेंदबाज हैं, जो हर वन-डे में होना आसान नहीं होता है। यह तब और कठिन हो जाता है जब आप बेंगलुरु के चिन्नास्वामी जैसे बल्लेबाजों के मददगार छोटे मैदान पर इतने आईपीएल मैच खेलते हों।
उन्होंने कहा कि चहल हमेशा बल्लेबाज को आउट करने के लिए जाते हैं और उनके अंदर यह सहास कोहली ने भरा है। चहल ने द. अफ्रीका के खिलाफ अब तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
विटोरी ने कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह इतने बड़े खिलाड़ी होकर भी सामने वाली की बात सुनते हैं और हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं और सच कहूं तो मुझे उनकी यह दोनों बात बहुत पसंद है।