फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CT 2025: New Zealand became the third team to reach Champions Trophy finals most number of times India on top

CT 2025: सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी न्यूजीलैंड, भारत शीर्ष पर

Thu, 06 Mar 2025 08:14 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

अब मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम का सामना खिताबी मैच में भारत से होगा। यह मुकाबला नौ मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
CT 2025: New Zealand became the third team to reach Champions Trophy finals  most number of times India on top
भारत बनाम न्यूजीलैंड (फाइनल) - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कीवियों ने फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। अब मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम का सामना खिताबी मैच में भारत से होगा। यह मुकाबला नौ मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम न्यूजीलैंड बन गई है। उन्होंने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री की है। इस मामले में शीर्ष पर भारत है, जिन्होंने पांच बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला है। दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज है, जिन्होंने भी तीन बार क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने तीसरी बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में अफ्रीकियों को हराया
टेम्बा बावुमा के नेतृत्व वाली टीम सेमीफाइनल तक अजेय रही थी, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन में से दो मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। अच्छी लय में नजर आई दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर बड़े मुकाबले में चोकर्स साबित हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के सामने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कीवियों ने विश्व कप 2011 और विश्व कप 2015 में अफ्रीकियों को मात दी थी।

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका पर भारी रहा न्यूजीलैंड

टूर्नामेंट चरण स्थान विजेता
 विश्व कप 2011 क्वार्टर फाइनल मीरपुर न्यूजीलैंड (49 रन से जीते)
विश्व कप 2015 सेमीफाइनल ऑकलैंड न्यूजीलैंड (चार विकेट से जीते)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल लाहौर न्यूजीलैंड (50 रन से जीते)
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
न्यूजीलैंड इस जीत के साथ पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई। भारत ने फरवरी 2006-जून 2008 के बीच सात मुकाबले जीते थे। अब कीवियों ने मई 2023-मार्च 2025 के बीच सात मुकाबले जीते। इस मामले में तीसरे स्थान पर श्रीलंका है जिन्होंने अक्तूबर 1995-नवंबर 1997 तक लगातार छह मैच जीते थे।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बार लगातार वनडे मैच जीतने वाली मेहमान टीमें

टीम लगातार जीत समय
भारत 7 फरवरी 2006 से जून 2008
न्यूजीलैंड 7* मई 2023 से मार्च 2025
श्रीलंका 6 अक्टूबर 1995 से नवंबर 1997
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed