चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपने नाम बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज किया। वह मौजूदा सीजन में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही गायकवाड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल इतिहास में लगातार तीन फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
2 of 4
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : social media
बता दें कि रविवार को आईपीएल 2020 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। सीएसके पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। यह चेन्नई के लिए इस सीजन का आखिरी मैच था।
3 of 4
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : social media
अबु धाबी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने चेन्नई को 154 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में चेन्नई ने 18.5 ओवर में एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने लीग में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाते हुए सबसे ज्यादा 62 रन की नाबाद पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस (48) और अंबाती रायुडू ने नाबाद 30 रन बनाए।
4 of 4
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
सीएसके के सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने इस सीजन में कुल छह मैच खेले, जिनमें तीन अर्धशतक की मदद से 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.71 का रहा। मालूम हो कि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले ही ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहे थे। कोविड-19 की दो अनिवार्य परीक्षणों में निगेटिव आने के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की थी।