फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK stand-in captain MS Dhoni came up with some advice for young batting sensation Vaibhav Suryavanshi IPL

IPL 2025: धोनी ने वैभव और म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों को दी सलाह, बोले- उम्मीदें बढ़ने पर दबाव नहीं लें

Wed, 21 May 2025 09:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 May 2025 09:50 AM IST
सार

धोनी ने कहा कि बल्लेबाजों को निरंतरता पर ध्यान देना होगा, जो 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर बरकरार रखना मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदें बढ़ने पर अतिरिक्त दबाव लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
CSK stand-in captain MS Dhoni came up with some advice for young batting sensation Vaibhav Suryavanshi IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा है कि उनसे उम्मीदें बढ़ने पर वे ज्यादा दबाव नहीं लें। 14 साल के वैभव ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में सफल रहे। उन्होंने सीएसके के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में 33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

वैभव-सैमसन के दम पर जीता राजस्थान
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से लें सीख'
धोनी ने कहा कि बल्लेबाजों को निरंतरता पर ध्यान देना होगा, जो 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर बरकरार रखना मुश्किल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदें बढ़ने पर अतिरिक्त दबाव लेने की जरूरत नहीं है। धोनी ने मैच के बाद कहा, उन्हें निरंतरता के लिए प्रयास करना होगा, लेकिन अगर आप 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट की तलाश में हैं तो निरंतरता पाना मुश्किल है। उनके पास किसी भी स्तर पर छक्के मारने की क्षमता है। जब उम्मीदें बढ़ जाती हैं, तो दबाव न लें। सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से सीखें, यह खेल को पढ़ने के बारे में है। यह मेरी सलाह उन सभी युवाओं को होगी जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, आशीर्वाद के साथ आईपीएल 2025 का अंत किया
विज्ञापन

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। धोनी ने इस बारे में कहा, अगर आप देखें कि हमने कितने रन बनाए, तो यह बहुत अच्छा था, लेकिन आपको विकेट भी देखने होंगे क्योंकि इससे निचले मध्यक्रम पर दबाव पड़ता है कि आप 20 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। मुझे लगता है कि ब्रेविस की पारी बहुत अच्छी थी, वह मौके भुना रहा था और मुझे लगता है कि रन रेट अच्छा था। यही वह जगह है जिसमें हम थोड़ा सुधार करना चाहते हैं। मुझे लगता कि रन-रेट ठीक था, लेकिन हमने एक-दो विकेट अतिरिक्त गंवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed