फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricketer manoj tied with sushmita in howrah

मनोज तिवारी ने सुष्मिता संग लिए सात फेरे

Fri, 19 Jul 2013 04:57 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
cricketer manoj tied with sushmita in howrah

क्रिकेटर मनोज तिवारी भले चोटिल होने के कारण मैदान से दूर हों, लेकिन दांपत्य जीवन के रूप में नई पारी खेलने के लिए उन्होंने सुष्मिता संग सात फेरे ले लिए हैं।

विज्ञापन


बल्लेबाज मनोज गुरुवार को हावड़ा में अपनी गर्लफ्रेंड सुष्मिता राय के साथ दांपत्य सूत्र में बंध गए।

घुटने में चोट के कारण मनोज तिवारी चार माह के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। नवदंपत्ति की पहली मुलाकात छह साल पहले हुई थी।

मनोज ने पिछले साल टीओआई को दिए एक साक्षात्कार में सुष्मिता से पहली मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने उस दिन का याद करते हुए कहा, 'हमारी पहली मुलाकात हावड़ा में एक छोटे से कैफे में हुई थी। मुझे पहली ही नजर में उनसे प्यार हो गया। और मैंने उसे प्रपोज कर दिया।'
विज्ञापन


मनोज पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं, जबकि सुष्मिता उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार से हैं। एक साल पहले मनोज ने स्वीकार किया था कि वे पहले बंगाली रीति-रिवाजों के साथ विवाह करेंगे। फिर सुष्मिता के घर की रीति-रिवाजों के साथ विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2012 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंद पर छक्का जमाया था और इस छक्के को सुष्मिता को समर्पित किया था। सुष्मिता ने मनोज को इस श्रीलंकाई गेंदबाज पर छक्का जड़ने की चुनौती दी थी।

मनोज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के अलावा रणजी क्रिकेट में बंगाल टीम के भी सदस्य हैं। वह भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed