फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketers playing for Bihar await last season's TA, DA and match fees

बिहार के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों को पिछले सत्र के टीए, डीए और मैच फीस का इंतजार

Fri, 07 Aug 2020 12:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 07 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cricketers playing for Bihar await last season's TA, DA and match fees
बीसीसीआई

बिहार की तरफ से खेलने वाले सैकड़ों क्रिकेटरों को अभी तक पिछले सत्र का महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और मैच फीस नहीं मिली है। इसमें बीसीसीआई के सीनियर से लेकर अंडर 16 टूर्नामेंटों में बिहार के लिये खेलने वाले क्रिकेटर शामिल हैं।

विज्ञापन


आईपीएल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह को पत्र लिखकर बोर्ड के 11 करोड़ रुपये तक के कोच में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। प्रदेश संघ के महासचिव संजय कुमार का कहना है कि वर्मा के आरोप सही हैं।
विज्ञापन


कुमार ने कहा, ‘हम अपने सीनियर, अंडर 23, अंडर 19 और अंडर 16 क्रिकेटरों और महिला क्रिकेटरों को भुगतान नहीं कर सके हैं। हमें पिछले साल प्रशासकों की समिति से दस करोड़ 80 लाख रुपये मिले थे लेकिन अधिकांश पैसा पदाधिकारियों के वेतन चुकाने में खर्च हो गया।’ सीनियर टीम के एक खिलाड़ी को 750 रुपये टीए, डीए और अंडर 23 तथा अंडर 19 को 500 रुपये जबकि अंडर 16 खिलाड़ियों को 350 रुपये प्रतिदिन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने कहा, ‘सारे प्रारूप में खेलने वाले सीनियर टीम के एक नियमित खिलाड़ी का एक सत्र का टीए, डीए 75000 रुपये होता है। हम समझते हैं कि खिलाड़ी दबाव में हैं। उन्हें मैच फीस भी नहीं मिली है और इसे लेकर वे आवाज भी नहीं उठा सकते।’


वर्मा ने कहा, ‘मैं बोर्ड सचिव से अनुरोध करूंगा कि बिहार के उन क्रिकेटरों के हालात पर गौर करें जिन्हें कोई पैसा नहीं मिला जबकि बोर्ड ने 11 करोड़ रुपये उनके लिए दिए थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed