{"_id":"6861521db9a9f46bc10b687f","slug":"cricketers-having-family-relations-sunil-gavaskar-gundappa-vishvanath-vikram-rathour-ashish-kapoor-see-list-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cricket: विक्रम राठौर-आशीष से अजीत अगरकर-मजहर घड़ियाली तक..ये खिलाड़ी हैं रिश्तेदार; लिस्ट में कई विदेशी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket: विक्रम राठौर-आशीष से अजीत अगरकर-मजहर घड़ियाली तक..ये खिलाड़ी हैं रिश्तेदार; लिस्ट में कई विदेशी शामिल
Mon, 30 Jun 2025 08:28 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:28 AM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो कभी साथ खेले थे, लेकिन अब रिश्तेदार हो गए हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
ये क्रिकेटर हैं रिश्तेदार
- फोटो : ANI-grvishwanathofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जिस दिन खेल इबादत बन गया, उसी दिन नाम भी मुकद्दर बन गया...' क्रिकेटर्स का जीवन भी कुछ इस तरह ही होता है। ज्यादातर खिलाड़ी अपने खेल के प्रति इतना समर्पित हो जाते हैं कि निजी जीवन भी इसी के इर्द-गिर्द ढूंढने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो कभी साथ खेले थे, लेकिन अब रिश्तेदार हो गए हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
अकरम खान और फारुक अहमद
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के डॉयरेक्टर अकरम खान ने सबिना अकरम से शादी की है। वहीं, बांग्लादेश के एक और पूर्व कप्तान व चयनकर्ता फारुक अहमद ने शाहरिया यास्मीन से शादी रचाई है। दिलचस्प बात यह है कि सबिना और शाहरिया बहने हैं। इस तरह अकरम और फारुक रिश्तेदार हैं। दोनों 1990 के दशक से लेकर 2000 के दशक की शुरुआत तक बांग्लादेश के लिए खेले, बाद में प्रशासनिक भूमिकाएं निभाईं।

मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह
बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी रहे मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह भी एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। मुशफिकुर ने 2014 में जन्नतुल किफायत मोंडी से शादी की थी, जो महमूदुल्लाह की पत्नी जन्नतुल कौसर मिष्टी की छोटी बहन हैं। मुशफिकुर और जन्नतुल के एक बेटा है जिसका नाम मायान है। वहीं, महमूदुल्लाह ने मिष्टी के साथ 2011 में शादी रचाई थी। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं।

उस्मान कादिर और उमर अकमल
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने नूर आमना से शादी रचाई है। नूर पाकिस्तान के महान स्पिनर रहे अब्दुल कादिर की बेटी हैं और उस्मान कादिर की बहन हैं। उस्मान ने सीमित ओवर प्रारूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया, अब वह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हॉक्सबरी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। वहीं, उमर अकमल ने पाकिस्तान के लिए सभी प्रारूपों में 221 मैच खेले। बाद में वे कमेंटेटर बन गए।

सलीम मलिक और एजाज अहमद
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज सलीम मलिक और एजाज अहमद भी रिश्तेदार थे। दोनों की पत्नियां बहन थीं। मध्यक्रम के इन बल्लेबाजों ने एक-साथ 39 टेस्ट और 174 वनडे मैच खेले। दोनों का निजी और पेशेवर जीवन विवादों में घिरा रहा। दोनों पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगे। मलिक पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। वह आजीवन प्रतिबंध पाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वहीं, एजाज को आरोपों से बरी कर दिया गया, लेकिन 2009 में उन्हें वित्तीय जालसाजी को लेकर कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विक्रम राठौर और आशीष कपूर
विक्रम राठौर और आशीष कपूर भी रिश्तेदार हैं। दोनों पंजाब के लिए खेल चुके हैं। राठौर ने 1992-93 में पंजाब को एकमात्र रणजी ट्रॉफी खिताब जिताया था। वहीं, उनके बहनोई आशीष कपूर ने भारत की 1996 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। आशीष भारत ए और अंडर-19 टीमों के लिए चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं, जबकि विक्रम राठौर भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच हैं और वर्तमान में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं।

एलेक स्टीवर्ट और मार्क बुचर
इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी रहे एलेक स्टीवर्ट और मार्क बुचर भी रिश्तेदार हैं। दोनों ने सरे और इंग्लैंड की टीम का साथ में नेतृत्व किया। बुचर ने एलेक की बहन ज्युडी स्टीवर्ट से शादी रचाई थी। स्टीवर्ट टीम के नियमित सदस्य थे, लेकिन बुचर के करियर में मैदान के अंदर और बाहर कई उतार-चढ़ाव आए। ज्यूडी से उनकी शादी ने दोनों को और भी करीब ला दिया था लेकिन शादी टूटने के बाद स्थितियों में बदलाव आया।

डैरेन लेहमैन और क्रेग व्हाइट
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर क्रेग व्हाइट और ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमैन की क्रिकेट दोस्ती जल्द ही पारिवारिक रिश्ते में बदल गई थी। यॉर्कशायर में एक-साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले दोनों क्रिकेटरों का रिश्ता तब जुड़ा जब लेहमैन ने व्हाइट की बहन एंड्रिया से शादी की। दोनों की शादी 1999 में हुई थी।

अजीत अगरकर और मजहर घड़ियाली
बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मजहर घड़ियाली भी रिश्तेदार हैं। अगरकर ने अपने दोस्त और पूर्व क्रिकेटर मजहर घड़ियाली की बहन फातिमा घड़ियाली से 2002 में शादी रचाई थी। मजहर और अजीत दोनों मुंबई के लिए साथ में क्रिकेट खेल चुके हैं। फातिमा और अजीत का एक बेटा भी है, जिसका नाम राज अगरकर है।

फाफ डु प्लेसिस और हार्डस विलजोएन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस की बहन रेमी राइनर्स ने तेज गेंदबाज हार्डस विलजोएन से 2019 में शादी की थी। इसकी जानकारी डुप्लेसिस ने खुद दी थी। 2019 के मज़ांसी सुपर लीग मैच के दौरान जब पार्ल रॉक्स के तत्कालीन कप्तान डुप्लेसिस से विलजोएन की प्लेइंग इलेवन में अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया था। इस पर फाफ ने जवाब दिया, 'विलजोएन आज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह मेरी बहन के साथ हैं, क्योंकि उनकी कल शादी हुई है।' विलजोएन ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट खेला था वह दुनिया भर की विभिन्न टी20 लीगों में भाग ले चुके हैं।

सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ
गुजरे वक्त के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ भी रिश्तेदार हैं। विश्वनाथ ने 1978 में गावस्कर की बहन कविता से शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम दैविक विश्वनाथ है।

शाहिद अफरीदी और शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी की है। शाहिद अफरीदी ने 2021 में ही पुष्टि की थी कि शाहीन उनकी दूसरी सबसे बड़ी बेटी से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों की शादी में काफी देरी हुई। अफरीदी चाहते थे कि उनकी बेटी पहले पढ़ाई पूरी कर ले। शाहीन ने भी पहले ही बता दिया था कि वह अंशा के साथ शादी करना चाहते हैं।