फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेविड वॉर्नर-आरोन फिंच की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, धड़ाधड़ टूटते गए कई विश्व रिकॉर्ड

Tue, 25 Jun 2019 09:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Jun 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Cricket world cup 2019: England vs Australia, David Warner, Aaron Finch set new World Cup record
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर और कप्तान आरोन फिंच का शानदार फॉर्म जारी है। ये जोड़ी ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा विश्व कप के अधिकांश मौकों पर शानदार शुरुआत देने में सफल रही है। मंगलवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भी दोनों ने एक बार फिर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। 

Cricket world cup 2019: England vs Australia, David Warner, Aaron Finch set new World Cup record
वॉर्नर-फिंच - फोटो : pti

पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने शानदार 123 रन जोड़े। पहले 50 रन 71 गेंदों में बने। अगले 50 रन 36 गेंदों में पूरे हुए। इस 100 रन की साझेदारी के साथ ही वॉर्नर-फिंच की जोड़ी विश्व कप इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में शामिल हो गई।

Cricket world cup 2019: England vs Australia, David Warner, Aaron Finch set new World Cup record
फिंच और वॉर्नर - फोटो : social media

दरअसल, वॉर्नर-फिंच की जोड़ी एक विश्व कप में तीन शतकीय साझेदारी करने वाली तीसरी जोड़ी बन गई है। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मौजूदा विश्व कप में हुई तीसरी शतकीय साझेदारी थी। पहली बार यह कारनामा साल 1996 में श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा और अविष्का गुरुसिंघा की जोड़ी ने तीन शतकीय साझेदारी करने का कारनामा कर दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket world cup 2019: England vs Australia, David Warner, Aaron Finch set new World Cup record
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर

2007 विश्व कप में यह कमाल एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी तीन शतकीय साझेदारी करने में सफल हुई थी। साल 2015 में तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी इस मुकाम पर पहुंचने वाली तीसरी जोड़ी बनी थी। ऐसे में वॉर्नर फिंच की जोड़ी ने इस स्पेशल क्लब में अपना नाम मौजूदा विश्व कप में दर्ज करा लिया है।

विज्ञापन
Cricket world cup 2019: England vs Australia, David Warner, Aaron Finch set new World Cup record
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्नर ने जहां इस मुकाबले में रन बनाए तो 61 गेंदों में 53 रन बनाए तो आरोन फिंच ने 116 गेंदों में 100 रन ठोके। नतीजतन ऑस्ट्रेलिया टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने निर्धारित 50 ओवर्स में 285/7 का स्कोर खड़ा कर पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed