Corona in Ashes: एशेज सीरीज पर कोरोना का साया, सिडनी टेस्ट से पहले मैच रेफरी डेविड बून भी संक्रमित
एशेज सीरीज में कोरोना संकट गहराता जा रहा है। इंग्लैंड के समूह में सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच रेफरी डेविड बून भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी जगह स्टीव बरनार्ड को सिडनी टेस्ट में मैच रेफरी बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के समूह के जो सात लोगो कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनमें तीन सदस्य टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं, जबकि चार उनके परिवार के सदस्य हैं। सोमवार को इन सभी का कोरोना टेस्ट हुआ था और बुधवार को इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
ICC match referee David Boon has tested positive for Covid-19.
Steve Bernard will replace him in the fourth #Ashes Test, starting 5 January at the SCG. pic.twitter.com/zh8ZALaUBVविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) December 30, 2021
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर कहा "कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड अपने परिवार के साथ 10 दिनों तक मेलबर्न में आइसोलेट रहेंगे। वो पांच जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं रहेंगे।" इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमें शुक्रवार सुबह चार्टड प्लेन के जरिए मेलबर्न से सिडनी जाएंगी।
सीरीज में 3-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
पांच मैचों की एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कप्तान जो रूट और डेविड मलान के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस सीरीज में रन नहीं बना पाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर से लेकर लाबुशेन तक हर खिलाड़ी ने रन बनाए हैं और गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन
इंग्लैंड के बल्लेबाज 2021 में 54 बार खाता नहीं खोल सके। यह वाकया टेस्ट इतिहास के 144 साल में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1998 में उसके बल्लेबाज 54 बार ही शून्य पर पवेलियन लौटे थे। वहीं इंग्लैंड के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन कप्तान जो रूट ने बनाए हैं। उनके अलावा डेविड मलान हैं और अतिरिक्त रनों का योगदान तीसरे नंबर पर हैं। इसका मतलब है कि इंग्लैंड के बाकी नौ खिलाड़ी जितने रन बनाते हैं, उससे ज्यादा रन तो विपक्षी गेंदबाज नो बॉल, वाइड और लेग बाई के जरिए दे देते हैं।