{"_id":"4247d95e-baf4-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"continuous-rain-in-dharamsala-threat-to-ipl-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश ने बढ़ाई आईपीएल आयोजकों की टेंशन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार बारिश ने बढ़ाई आईपीएल आयोजकों की टेंशन
धर्मशाला/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार हो रही बारिश से आईपीएल आयोजकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यहां 16 और 18 मई को दो मैच होने हैं।
विज्ञापन
हालांकि मैदान इंचार्ज ने भरोसा जताया है कि बारिश रुकने के एक घंटे बाद ही मैदान को पूरी तरह खेलने लायक बनाया दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के मैदान इंचार्ज ने साथ ही कहा कि मैदान को पूरी तरह ढक कर रखा गया है और बारिश यदि आखिरी समय तक भी जारी रहती है तब भी मैदानकर्मी बारिश रुकने के एक घंटे के भीतर मैच शुरू करवा सकते हैं।
हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 16 और 18 मई को मौसम में सुधार होगा और धूप खिल सकती हैं। यह मैदान किंग्स इलेवन पंजाब का घरेलू मैदान जहां बृहस्पतिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से और शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच होने हैं।
विज्ञापन