विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा। भारतीय टीम ने साल का अंत वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ किया। अब नए साल में टीम इंडिया की पहली परीक्षा श्रीलंकाई टीम से होने वाली है। मगर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर यह है कि दोनों टीमों के बीच पांच जनवरी को होने वाला पहला टी-20 मुकाबला कहीं टल न जाए। इस मैच पर असमंजत की स्थिती बनी हुई है।
2 of 5
इंडिया vs श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला पांच जनवरी को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शहर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस प्रदर्शन का असल कहीं मैच पर न पड़ जाए। हालांकि, बीसीसीआई और असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
3 of 5
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
एसीए के अध्यक्ष रोमेन दत्ता ने हालांकि कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। दत्ता ने कहा कि पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है और सब कुछ नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, 'हां, पहले यहां विरोध प्रदर्शन हुआ था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमने स्टेडियम और दोनों टीमों की सुरक्षा पुलिस को सौंप दी है और वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।'
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
दत्ता के मुताबिक भारतीय टीम शुक्रवार सुबह आ रही है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की है कि टीम गुरुवार रात को पहुंचेगी। दत्ता ने कहा, 'श्रीलंका की टीम आज चार बजे आ रही है और भारतीय टीम कल सुबह आएगी।' वहीं, भारतीय टीम के एक सदस्य ने कहा, 'हम आज रात गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।'
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि श्रीलंका और भारत एक साल बाद द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2017-18 में श्रीलंकाई टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-0 से जीती थी। भारतीय टीम ने 12 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। इस दोनों टीमों ने अब तक छह सीरीज खेली हैं जिसमें से पांच जीती जबकि एक ड्रॉ रही है। दोनों ने पहली सीरीज 2008-09 में खेली थी।