फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Compulsory helmets, substitutes mulled in Australia

नया नियम: बैटिंग और फिल्डिंग में हेलमेट जरूरी

Thu, 12 May 2016 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Compulsory helmets, substitutes mulled in Australia
- फोटो : getty

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की मैदान पर लगी चोट के कारण हुई मौत ने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया था। इसके बाद से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए एक समीक्षा कराई। समीक्षा में कहा गया कि बल्लेबाजों और करीबी फील्डरों के लिए हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य कर देना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि दिमागी चोट के शिकार खिलाड़ियों की जगह स्थानापन्न खिलाड़ियों को उतारने पर विचार होना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेल चुके ह्यूज का निधन नवंबर 2014 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चोट लगने के कारण हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की स्वतंत्र जांच कराई थी।

विज्ञापन

फिल ह्यूज का हेलमेट सही नहीं था

Compulsory helmets, substitutes mulled in Australia

उस समय ह्यूज ने जो हेलमेट पहना था, वह सही नहीं था। उसमें सुरक्षा के पूरे उपाय नहीं थे। समीक्षा करने वाले बैरिस्टर डेविड करटेन ने कहा कि यदि ह्यूज ने आधुनिक हेलमेट पहना होता तो वह बच सकता था। उन्होंने 62 पन्ने की अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर देना चाहिए। इसमें यह भी कहा गया कि स्थानापन्न खिलाड़ी भी विकल्प हो सकते हैं। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ जेम्स सदरलैंड ने कहा, "में करटेन का सुझाव मिल गया है। हेलमेट अनिवार्य करने और स्थानापन्न खिलाड़ी का उनका सुझाव वाकई अच्छा है। हमने इस महीने आईसीसी क्रिकेट काउंसिल की होने वाली बैठक में इस सुझाव को रखने का फैसला किया है। फिल ह्यूज के निधन से वैश्विक क्रिकेट समुदाय को काफी सदमा लगा था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed