फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Coach Rahul Dravid gives big update on Jasprit Bumrah injury says he is in NCA

Jasprit Bumrah Injury: बुमराह की चोट पर कोच द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- अभी वह एनसीए में हैं, जल्द ही...

Sat, 01 Oct 2022 07:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 07:42 PM IST
सार

राहुल द्रविड़ ने कहा है कि बुमराह अभी एनसीए में हैं और अब तक टी20 विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं। उनकी फिटनेस को लेकर जल्द ही आधिकारिक रिपोर्ट आएगी। 
 

विज्ञापन
Coach Rahul Dravid gives big update on Jasprit Bumrah injury says he is in NCA
राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं और अब तक वह टी20 विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं। उनकी फिटनेस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है। द्रविड़ ने बताया है कि जब तक बुमराह की फिटनेस पर आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक टीम मैनेजमेंट को उनके फिट होने की उम्मीद रहेगी। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा चुका है कि बुमराह टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। पीटीआई ने भी बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया था कि बुमराह कई सप्ताह तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है और बुमराह अभी भी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


पीठ की चोट के चलते जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, टी20 विश्व कप की टीम में बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


IND-W vs SL-W: एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 41 रन से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार अर्धशतक
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने कहा "जैसा कि आपको पता है, जसप्रीत बुमराह आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह एनसीए जा चुके हैं। आगे कोई फैसाला लेने से पहले हम आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वह फिलहाल सिर्फ इस सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि हम यह भी देखेंगे कि आने वाले कुछ दिनों में क्या होता है। एक बार हमें आधिकारिक पुष्टि मिल जाए, इसके बाद हम इसे आपके साथ साझा कर सकते हैं।"

IND vs SA: दूसरे टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर का डर, बोले- सूर्यकुमार चले तो रन रोकना मुश्किल

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा "ईमानदारीपूर्वक कहूं तो मैंने अब तक मेडिकल रिपोर्ट ध्यान से नहीं पढ़ी हैं। मैं एक्सपर्ट के भरोसे हूं, वही मुझे बताएंगे कि क्या हो रहा है। वह निगरानी में हैं और थोड़े समय बाद हमें पता होगा कि भविष्य में क्या होने वाला है। जब तक मुझे उनके बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिलती, तब तह हम उनके फिट होने की उम्मीद करेंगे। हम हमेशा सबसे बेहतरीन परिणाम की उम्मीद करेंगे। ना सिर्फ एक टीम के रूप में, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी। हमें बचे हुए मैचों के लिए सबसे बेहतरीन परिणाम की उम्मीद करेंगे।"

Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना

दीपक चाहर या शमी ले सकते हैं बुमराह की जगह
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में रिजर्व के रूप में दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है और इन्हीं दोनों में से कोई खिलाड़ी भारत की मुख्य टीम में बुमराह की जगह ले सकता है। शमी कोरोना संक्रमित होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले। वहीं, दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शानदार गेंदबाजी की। ऐसे में उन्हें बुमराह की जगह भारत की मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed