{"_id":"633824ed76986a1ed96d33ee","slug":"ind-w-vs-sl-w-t20-match-report-india-w-vs-sri-lanka-w-asia-cup-2022-2nd-t20i-match-at-sylhet-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs SL-W: एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 41 रन से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-W vs SL-W: एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 41 रन से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार अर्धशतक
Sat, 01 Oct 2022 05:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 05:00 PM IST
सार
महिला एशिया कप में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हराया है। भारत ने इस मैच में 150 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 109 रन बना पाई।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत का सामना श्रीलंका से था। टीम इंडिया ने यह मैच 41 रन से जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 109 रन पर सिमट गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली। भारत के लिए बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्ज ने 76 रन बनाए। वहीं, गेंद के साथ हेमलता ने तीन विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर को दो-दो विकेट लिए।
जेमिमा ने संभाली भारत की पारी
श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना छह रन बनाकर आउट हुईं। 23 रन के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 92 रन की साझेदारी कर टीम को बेहतर स्कोर तक पहुंचाया। हरमनप्रीत ने 33 और जेमिमा ने 76 रन बनाए। अंत में ऋचा घोष ने एक छक्के की मदद से भारत का स्कोर छह विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया।
Sandeep Lamichhane Case: दुष्कर्म मामले में क्रिकेटर संदीप लामिछने करेंगे सरेंडर, नेपाल लौटने के लिए तैयार
विज्ञापन
श्रीलंका के लिए रानासिंघे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। कप्तान अटापट्टू और सुगंदीका कुमारी को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका की बल्लेबाजी फ्लॉप
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी। कप्तान अटापट्टू सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद नियमित अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे। इस बीच दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए। पूरी टीम में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, हर्षिता माधवी ने 26 रन और रानासिंगे ने 11 रन बनाए। अंत में श्रीलंकाई टीम 18.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।
Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना
भारत के लिए हेमलता ने 2.2 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर और दीप्ती शर्मा को दो-दो विकेट मिले। राधा यादव ने एक विकेट लिया।
भारत के अलावा बांग्लादेश की महिला टीम ने भी अपना पहला मैच जीत लिया है। बांग्लादेश ने थाईलैंड को नौ विकेट से हराया। भारत का अगला मैच तीन अक्तूबर को मलेशिया से होगा।