फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA chief Vinod Rai Said BCCI Elections on October 23 instead of 22

सीओए विनोद राय ने बदली चुनावों की तारीख, अब इस दिन होंगे बीसीसीआई के चुनाव

Tue, 24 Sep 2019 04:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 24 Sep 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
CoA chief Vinod Rai Said BCCI Elections on October 23 instead of 22
BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बहुप्रतीक्षित चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण अब एक दिन देर से 23 अक्टूबर को होंगे। भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। दोनों ही राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होंगे और इन दो इकाइयों के मत देने वाले सदस्यों को कोई असुविधा नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई के चुनाव एक दिन के लिए स्थगित किए गए हैं।

विज्ञापन


सीओए प्रमुख राय ने कहा कि बीसीसीआई के चुनाव पटरी पर हैं। राज्य चुनावों के कारण हमने चुनाव एक दिन टालने का फैसला किया है। इसलिए अब यह 22 अक्टूबर की जगह 23 अक्टूबर को होंगे। सीओए की एक अन्य सदस्य डायना इडुल्जी ने कहा कि वह बीसीसीआई चुनावों में किसी भी तरह के विलंब के खिलाफ हैं, लेकिन वह इस बात को समझ सकती हैं कि राज्य चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाला गया है।
विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान इडुल्जी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 20 सितंबर के आदेश के अनुसार राज्य इकाइयों को कुछ दिन की छूट दी जा सकती है, लेकिन बीसीसीआई के चुनाव समय पर होने चाहिए। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के कारण हम इन्हें एक दिन के लिए टाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय तमिलनाडु क्रिकेट संघ को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के नतीजे से खुश थे। सुनवाई के दौरान उनकी याचिका स्वीकार कर ली गई, जिसमें तमिलनाडु क्रिकेट संघ को चुनाव कराने के लिए दी गई स्वीकृति पर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि आज याचिका पर सुनवाई हुई। बीसीसीआई के वकील, टीएनसीए के वकील और न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा वहां मौजूद थे। मैं नतीजे से खुश हूं।


राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि कुछ राज्य ईकाइयां डिस्क्वालीफिकेशन सिर्फ पदाधिकारियों तक सीमित होने के आदेश की शरारतपूर्ण तरीके से गलत व्याख्या कर रही हैं। भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राय ने कहा कि कइयों को लगता है कि, इसका मतलब है कि 70 बरस की आयु सीमा नियम, गैर भारतीय पासपोर्ट धारक नियम लागू नहीं हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed