फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   coa aleart to state cricket association, first sign on draft proposal then fund will be release

COA की चेतावनी, ड्राफ्ट पर साइन करो फिर जारी होगा क्रिकेट के लिए फंड

Tue, 19 Sep 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 19 Sep 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
coa aleart to state cricket association, first sign on draft proposal then fund will be release
बीसीसीआई

बीसीसीआई के सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई के सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस सत्र में भारत के घरेलू मैदानों में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिये उन्हें धनराशि आवंटित की जा सके।

विज्ञापन


बता दें कि भारत को इस सत्र में कुल 23 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इनमें 11 वनडे, 9 टी-20 और तीन टेस्ट मैच शामिल हैं। गौरतलब है कि कुछ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पहले ही सीओए को लिख चुके हैं कि उनके पास मैचों के आयोजन के लिये पर्याप्त धनराशि नहीं है। क्योंकि उन्हें बीसीसीआई  से अनुदान नहीं मिल रहा है।सीओए राज्य क्रिकेट एसोसिएशंस के विद्रोही रवैए को दबाव की रणनीति मान रहा है।
विज्ञापन


सीओए ने साफ कर दिया है कि लोढ़ा समिति के सिफारिशें लागू नहीं करने की स्थिति में उन्हें बीसीसीआई से कोई भुगतान नहीं मिलेगा। मैच के दौरान जो भी सेवा प्रदाता होंगे उन्हें बीसीसीआई सीधे भुगतान करेगा और यह राशि संबंधित राज्य संघ के खाते से काट ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील

सीओए ने कहा कि अगर बीसीसीआई के नये संविधान को लागू किया जाता है तो ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता वाली वित्त समिति का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। सीओए ने समिति के समन्वयक बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को कड़े शब्दों में लिखे पत्र में उप समिति की भूमिका और कार्यक्षेत्र के दायरे के बारे में जानकारी दी।

सीओए ने समिति की अपनी भूमिका के बारे में पूछे गये सवालों के संबंध में 11 बिंदुओं का खंडन जारी किया। वित्त समिति ने सभी खिलाड़ियों की आर्थिक लाभ संबंधित नीतियों जिसमें महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध में बढ़ोतरी भी शामिल थी उसपर फैसला सुरक्षित रखा था। 

मालूम हो कि बीसीसीआई की वित्त समिति ने क्रिकेटरों की वेतन वृद्धि के फैसले को सुरक्षित रख लिया था। इसका कारण यह था कि वित्त समिति के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया मीटिंग को बीच में छोड़कर चले गए थे। मीटिंग भारतीय महिला और घरेलू स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि के लिए आयोजित की गई थी।


पढ़ेंः- अनुराग ठाकुर बोले, सहवाग के 'सेंटिंग' वाले बयान को गंभीरता से ना लें

बीसीसीआई के एक सूत्रों के मुताबिक समिति के चेयरमैन सिंधिया ने प्रशासकों की समिति (सीओए) की ओर से इस बारे में समिति की भूमिका को लेकर स्पष्ट निर्देश न दिये जाने से बैठक को बीच में छोड़ दिए थे। उस समय सिंधिया इस मामले को लेकर मीटिंग में मौजूद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और मुख्य वित्त अधिकारी संतोष रंगनेकर पर खासे नाराज दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed