{"_id":"27a6870f84a849f80fdd18a23e555d70","slug":"clt20-mumbai-to-take-on-rajasthan-in-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"clt20: दो चैंपियन टीम के बीच आगाज आज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
clt20: दो चैंपियन टीम के बीच आगाज आज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट का आगाज आज हो रहा है। पहला ही मुकाबला दो दिग्गज क्रिकेटरों की टीम के बीच है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के आखिरी टी-20 टूर्नामेंट में उनकी आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स शनिवार को टूर्नामेंट के मुख्य दौर के उद्घाटन मुकाबले में शाही जंग लड़ने उतरेंगे।
तेंदुलकर के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ के लिए भी यह आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा है।
मुंबई इंडियंस जहां तेंदुलकर को विजयी विदाई देने की फिराक में हैं तो वहीं द्रविड़ भी चाहेंगे कि वह यह टूर्नामेंट जीतकर विजयी विदाई लें।
राजस्थान को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का पूरा फायदा मिल सकता है लेकिन मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए वह मुकाबले को आसानी में नहीं लेगा।
मुंबई को हालांकि लसिथ मलिंगा की कमी खल सकती है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जानसन और नाथन काल्टर नाइल के साथ ही स्थानीय तेज गेंदबाज रिषि धवन और अबु नेचिम टीम को मजबूती दे सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उसके पास विस्फोटक आलराउंडर किरोन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल भी हैं जो किसी भी पल मैच का रुख मोड़ सकते हैं। हालांकि मैक्सवेल को आईपीएल के छठे संस्करण में अपना हुनर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
दूसरी ओर, राजस्थान की गेंदबाजी एक बार फिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर, शॉन टेट और खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वॉटसन के इर्द-गिर्द घूमेगी।
जबकि बल्लेबाजी का सारा दारोमदार राहुल द्रविड़, शानदार फार्म में चल रहे अशोक मनेरिया, ब्रैड हौज, शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे पर होगा।
स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण
आईपीएल के छठे संस्करण को झकझोर कर रख देने वाली स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के ही सभी खिलाड़ी मुख्य रूप से पकड़े गए थे।
राजस्थान के कप्तान द्रविड़ के लिए यह मैच उस मायने में भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि उनके टीम के तीनों खिलाड़ियों को मामले में हाल ही में सजा सुनाया जा चुका है।
खुद द्रविड़ भी इस मामले में गवाह रहे थे और उनके ऊपर भारी जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपनी टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करें।