फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   clt20: Mumbai Indians vs t&t

टी-20 में तेंदुलकर के पास आज अंतिम मौका

Sat, 05 Oct 2013 01:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
clt20: Mumbai Indians vs t&t

शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद लीग चरण के अपने आखिरी मैचों में धमाकेदार जीत से मुंबई इंडियंस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के खिलाड़ी आत्मविश्वास से लबरेज हैं।

विज्ञापन


लिहाजा शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में दूसरे सेमीफाइनल में दोनों ही टीमों के बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी।

लेकिन दर्शकों की निगाहें एक बार फिर मुंबई के स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पर होंगी। सचिन ने टूर्नामेंट के तीन मैचों में महज 20 रन बनाए हैं जबकि पिछले मैच में उनका खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन


लीग चरण के आखिरी दिन तक दोनों ही टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना तय नहीं था। लेकिन दो अक्टूबर को इसी मैदान पर पर्थ स्कोचर्स पर जीत दर्ज कर मुंबई की टीम अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कैरिबियाई टीम ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने चेन्नई को 118 रन पर ढेर कर 29 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

लिहाजा अब दोनों ही टीमों के बीच कांटे के मुकाबले की उम्मीद है। दोनों ही टीमों को अपनी कुछ कमजोरियां होंगी, जिसे वे अहम मुकाबले में इनसे पार पाने की कोशिश करेंगे।

मुंबई को त्रिनिदाद के रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण को संभलकर खेलना होगा, जिन्होंने टूर्नामेंट में 4.31 के इकोनोमी रेट से रन दिए हैं। उनके नाम आठ विकेट भी दर्ज हैं। कोटाला की पिच उनके मुफीद है।

नारायन ने चेन्नई के खिलाफ कोई विकेट नहीं लिया लेकिन उन्होंने चार ओवर में केवल 12 रन दिए और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धाकड़ बल्लेबाज को बांधे रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed