{"_id":"c02f6964106a72673cee21b379b8852e","slug":"clarke-vows-to-have-last-ashes-laugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्लार्क ने ऐसा क्या कहा कि हंसने लगे दर्शक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए, क्लार्क ने ऐसा क्या कहा कि हंसने लगे दर्शक
लंदन/एजेंसी
Updated Tue, 23 Jul 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क एशेज सीरीज में वापसी की बात कह रहे थे तो दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों को यह सुनकर हंसी आ रही थी।
विज्ञापन
क्लार्क ने मैच के समापन समारोह में उम्मीद जताई थी कि तीसरे टेस्ट से पूर्व उनके पास पर्याप्त समय है और ससेक्स के खिलाफ होने वाली तीन दिवसीय मैच से उन्हें फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
क्लार्क ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि जब मैंने ये बातें कही तो काफी दर्शकों को हंसी आ रही थी। हमारी स्थिति भी अभी ऐसी ही है।
हालांकि हमारे शीर्ष क्रम के अधिकांश बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैं लेकिन जरूरी है कि इनमें से कोई शतक भी लगाएं जैसा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने किया है।
विज्ञापन
जरूरत है कि हम तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज करें और उसकी तैयारी के लिए हमारे पास अभी पर्याप्त समय भी है। हमारा बैट से प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है।
विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। हमारे पास बढ़िया मौका था लेकिन हमने खुद को नीचा दिखाया।’