IPL 2020: नए कप्तान की नई चाल, केकेआर में दो बदलाव, मुंबई की प्लेइंग XI भी बदली
कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के लिए अब तक का सीजन मिला जुला रहा है, लेकिन आज के मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़ दी और नए अगुवा इयोन मॉर्गन आज मुंबई के खिलाफ सेनापति हैं। दुबई में टॉस जीतकर मॉर्गन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दूसरी ओर लगातार चार जीत के बाद उत्साह से लबरेज मुंबई इंडियंस अपने जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी।
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI
बैंगलोर के हाथों बुरी तरह हारने के बाद केकेआर की ओर से एक नए खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है। पिछले मैच में पदार्पण करने वाले टॉम बैंटन को बाहर का रास्ता दिखाया गया, उनकी जगह स्पिनर क्रिस ग्रीन आज डेब्यू करेंगे। युवा पेसर कमलेश नागरकोटी की जगह शिवम मावी आज का मैच खेल रहे हैं।सुनील नरेन आज भी नहीं खेल रहे।
- बल्लेबाज: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान)
- विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
- ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन
- गेंदबाज: शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस
A couple of changes to our playing XI.
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 16, 2020
Green and Mavi make their way in for Banton and Nagarkoti.#KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL #MIvKKR pic.twitter.com/0BQ8sn6y6H
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
लगातार चार मैच जीतकर दूसरी स्थान पर मौजूद मुंबई की टीम में एक बदलाव हुआ है। जेम्स पैटिंसन को आराम देकर नाथन कोल्टर नाइल आज सीजन का पहला मैच खेल रहे हैं।
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन
- विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
- ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, नाथन कोल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर
Playing XI: Rohit (C), QdK (WK), Surya, Ishan, Hardik, Pollard, Krunal, Coulter-Nile, Chahar, Boult, Bumrah#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #MIvKKR
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 16, 2020