{"_id":"777db926-5b1e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cheteshwar-pujara-unlikely-to-play-in-home-odi-says-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा का खेलना मुश्किल: धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा का खेलना मुश्किल: धोनी
राजकोट/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
घरेलू मैचों में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की कम ही संभावना है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संकेत दिए हैं कि रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पदार्पण करना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
धोनी ने कहा कि भारत के ऊपरी बल्लेबाजी क्रम में सभी स्थान पहले से फुल हैं। ऐसे में पहले यह देखना होगा कि वर्तमान बल्लेबाजी क्रम में पुजारा कहां फिट बैठते हैं। इसके बाद ही उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ उतरने वाली अंतिम ग्यारह में पुजारा के खेलने की कम ही संभावना बनती है। हालांकि धोनी ने इस संभावना से इंकार नहीं किया कि अगर कोई बल्लेबाज अनफिट होता है तो पुजारा को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 24 वर्षीय पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 427 गेंदों में 49 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 352 रन की पारी खेली है। घरेलू मैचों में पुजारा ने दूसरी बार तिहरा शतक जड़ा है। भारत के लिए टेस्ट मैचों में दोहरा शतक जमा चुके पुजारा को वनडे टीम में पहली बार चुना गया है। उन्हें वीरेंद्र सहवाग की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन