फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara made first golden duck in his Test career

INDvSA:शमी की सेंचुरी से पुजारा के जीरो तक, बने तीन ऐसे रिकॉर्ड जो जानना चाहेंगे आप

Mon, 15 Jan 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara made first golden duck in his Test career
चेतेश्वर पुजारा

सेंचुरियन में दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया के पहले दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और कप्तान विराट कोहली ने टीम को संभाला। पहली पारी में मुरली विजय ने संभलकर खेलते हुए 46 रन बनाए। वहीं, कप्तान विराट कोहली 85 रन के स्कोर के साथ क्रीज पर जमे हुए हैं। इस मैच में कई ऐसी चीजें देखने को मिली जो अब से पहले टेस्ट क्रिकेट में नहीं घटी थीं।

विज्ञापन


दरअसल, टीम इंडिया के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा पहली पारी में बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा पहली बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। द. अफ्रीका के फील्डर लुंगी नगिडी ने अपने जबर्दस्त थ्रो से पुजारा को रन आउट कर  उनका पहला 'गोल्डन डक' बनाया।
विज्ञापन


बताते चलें कि इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में अपनी गेंदबाजी की शुरुआत स्पिन बॉलिंग से की थी। द. अफ्रीका ने 18 साल बाद ऐसा किया है। इससे पहले केप टाउन में साल 2000 में टीम ने पहली बार स्पिन गेंदबाज पॉल एडम्स को गेंद थमाकर इनिंग्स की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले वह 21वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों में यह कारनामा करने वाले वह 7वें खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed