चेन्नई सुपर किंग्स IPL के 11वें सीजन की विजेता बन गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराते हुए सीएसके ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस ही तीन बार इस टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब रही थी।
अगली स्लाइड में जानिए ऐसे ही कुछ बड़े और दिलचस्प रिकॉर्ड
शेन वॉटसन के नाबाद शतक के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीसरी बार ये खिताब जीता है। मुंबई ने साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था और ये तीनों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं। रोहित के बाद अब धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है।
फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया। चेन्नई एकमात्र ऐसी टीम बन गई जिसने अपने किसी भी प्रतिद्वंदी को आईपीएल के एक ही सीजन में 4 बार हराया हो। लीग मुकाबलों में दोनों ही बार सीएसके SRH पर भारी पड़ी तो फाइनल मुकाबले से पहले क्वालीफायर में भी धोनी सेना ने हैदराबादी निजामों को रौंदा था।
अगर धोनी की सेना ने हैदराबाद के खिलाफ 4-0 से क्लीन स्वीप किया कहे तो गलत नहीं होगा। 22 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स को चेन्नई ने 4 रनों से हराया। 13 मई को पुणे में सनराइजर्स को चेन्नई ने 8 विकेट से हराया। 22 मई को मुंबई में सनराइजर्स को चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में 2 विकेट से हराया। 27 मई को मुंबई में सनराइजर्स को चेन्नई ने फाइनल में 8 विकेट से हराया।
कप्तान के तौर पर T20 में यह एमएस धोनी की 150वीं जीत थी। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। धोनी के बाद कप्तान के तौर पर गौतम गंभीर के नाम 98 जीत दर्ज है।