फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings all-rounder Sam Curran revealed that MS Dhoni has been practising till late night

IPL 2025: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले धोनी जमकर बहा रहे पसीना, देर रात तक किया अभ्यास; सैम करन ने किया खुलासा

Sat, 22 Mar 2025 08:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 08:29 PM IST
सार

मैच से पहले सीएसके ने अपने घरेलू मैदान पर जमकर तैयारियां की। सीएसके में दो सीजन के बाद वापसी कर रहे सैम करन ने खुलासा करते हुए बताया कि धोनी देर रात तक अभ्यास करते रहे।

विज्ञापन
Chennai Super Kings all-rounder Sam Curran revealed that MS Dhoni has been practising till late night
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर सैम करन ने खुलासा करते हुए बताया कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं और देर रात तक नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सीएसके और मुंबई के बीच रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

जमकर तैयारी कर रहा सीएसके 
मैच से पहले सीएसके ने अपने घरेलू मैदान पर जमकर तैयारियां की। सीएसके में दो सीजन के बाद वापसी कर रहे सैम करन ने खुलासा करते हुए बताया कि धोनी देर रात तक अभ्यास करते रहे। करन ने कहा, एक रात मैं धोनी और रवींद्र जडेजा के साथ रात 11:30 बजे तक बल्लेबाजी अभ्यास करता रहा। मैं बस यही सोच रहा था कि दुनिया में ऐसा कहां होता है। लाइट्स खुली हुई हैं और सभी जगह गेंद की आवाज आ रही है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony Photos: 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख के साथ नाचे कोहली, रिंकू-दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

करन इससे पहले 2020 और 2021 सीजन में भी सीएसके के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सीएसके में धोनी का कितना महत्व है और स्थानीय खिलाड़ी बस उन्हें बल्लेबाजी करते देखने आते हैं। करन ने कहा, ग्रुप में स्थानीय खिलाड़ी मौजूद हैं और वे बस बैठकर धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं। यह उनका सीएसके में महत्व है। धोनी के साथ बात करना आसान है। मैच के बड़े पलों में वह मौजूद रहते हैं और कभी ऐसा नहीं लगता कि वह घबराए हुए हैं। 
विज्ञापन

स्पिनरों पर चेन्नई ने दिया ध्यान 
पांच बार की चैंपियन सीएसके ने पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में स्पिनरों को लेने पर अधिक जोर दिया था। चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं। सीएसके के सत्र से पूर्व अभ्यास शिविर के दौरान भी इस बात के संकेत मिले थे कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed