फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trpohy preview: india vs south africa

चैंपियंस ट्राफीः पहला मैच भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच

Wed, 05 Jun 2013 10:15 PM IST
कार्डिफ
कार्डिफ Updated Wed, 05 Jun 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
champions trpohy preview: india vs south africa

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम बृहस्पतिवार से अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम आईपीएल टी-20 लीग खेलने के बाद बिना किसी ब्रेक के इंग्लैंड पहुंची थी। लेकिन टूर्नामेंट के पहले दोनों शुरुआती अभ्यास मैचों में भारतीय टीम ने जिस तरह से दमदार प्रदर्शन किया उससे धोनी एंड कंपनी ने साबित कर दिया कि उन्होंने खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढाल लिया है।

भारत ने पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को जबकि दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। दिनेश कार्तिक ने दोनों मैचों में जोरदार शतक लगाकर अपनी फार्म बरकरार रखी लेकिन रोहित शर्मा एकबार फिर मौकों को भुनाने में विफल रहे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक का खेलना तय है। ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन की खराब फार्म भी भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज गेंदबाज उमेश यादव और इशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी कर खुद को साबित किया।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को अभ्यास मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम पर इस हार का दबाव होगा लेकिन कप्तान एबी डीविलियर्स की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी टीम पलटवार करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed