फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: From Miandad to Moeen Khan, former Pakistan cricketers are happy with ICC's decision

Champions Trophy: मियांदाद से लेकर मोईन खान तक, आईसीसी के फैसले से खुश हैं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Fri, 20 Dec 2024 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Dec 2024 04:58 PM IST
सार

भारत ने सुरक्षा कारणों से फरवरी मार्च में पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए जाने से इनकार कर दिया था। भारत ने 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेला है।

विज्ञापन
Champions Trophy: From Miandad to Moeen Khan, former Pakistan cricketers are happy with ICC's decision
मोईन खान और जावेद मियांदाद - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने राहत जताई है कि आखिरकार चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत के साथ गतिरोध खत्म करने में आईसीसी कामयाब रहा है जिसके तहत भारतीय टीम अपने सारे मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगी। बदले में पाकिस्तानी टीम भी 2027 के मौजूदा चक्र में भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंटों के अपने सारे मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगी।
विज्ञापन

मियांदाद ने क्या कहा?

महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा , 'मुझे लगता है कि पीसीबी ने समझदारी दिखाई है और अलग थलग पड़ने की बजाय समाधान को चुना। इसमें पीसीबी को बीसीसीआई से ज्यादा फायदा हुआ है।' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान लंबे समय बाद बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। हमने साफ संदेश दे दिया है कि अगर आप हमारे देश में खेलने नहीं आते तो हम भी भारत में खेलने नहीं जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा टूर्नामेंट

यह व्यवस्था चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (पाकिस्तान) अगले साल भारत में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप और भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप में लागू रहेगी। भारत ने सुरक्षा कारणों से फरवरी मार्च में पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए जाने से इनकार कर दिया था। भारत ने 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेला है।
विज्ञापन

वसीम और मोईन खान का बयान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम बारी ने कहा, 'मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि उनके खिलाड़ियों और प्रशंसकों का यहां आने पर जबर्दस्त इस्तकबाल होता।' पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा, 'पीसीबी को एक और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है।'

इन टूर्नामेंट में लागू रहेगा नियम

आईसीसी ने बताया कि 2024-27 के बीच किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। यह नियम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी, महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत की मेजबानी) और पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (भारत और श्रीलंका करेंगे मेजबानी) पर लागू रहेगा। इसके अलावा आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 2028 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार दिए हैं। इस दौरान भी भारत और पाकिस्तान के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू यानी तटस्थ स्थल पर ही खेले जाएंगे।

जल्द होगा चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का एलान

आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। आईसीसी ने बताया कि जल्दी ही आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जा सकते हैं। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल होंगी जिनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed