फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 would be shifted out of Pakistan or played under hybrid model

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को एक और झटका! हाथ से जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानें कारण

Mon, 27 Nov 2023 06:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Nov 2023 06:56 PM IST
सार

बीसीसीआई अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। उसने एशिया कप में भी ऐसा ही किया था। अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी बोर्ड अपने फैसले पर अडिग है। ऐसे में पीसीबी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 would be shifted out of Pakistan or played under hybrid model
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर है। उसके हाथ से 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी जा सकती है। एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाइब्रिड मॉडल पर किया था। तब 17 में से चार मुकाबले उसके मैदान पर खेले गए थे और 13 मैच श्रीलंका में हुए थे। अब चैंपियंस ट्रॉफी के साथ भी कुछ ऐसा ही सकता है। पाकिस्तान से टूर्नामेंट की मेजबानी छीन सकती है या उसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। अगर पाकिस्तान इस पर आपत्ति दर्ज कराता है तो फिर एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल के तहत उसे मेजबानी करनी होगी। दरअसल, बीसीसीआई अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। उसने एशिया कप में भी ऐसा ही किया था। अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी बोर्ड अपने फैसले पर अडिग है। ऐसे में पीसीबी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीसीबी ने मुआवजे की बात क्यों की?
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान परेशान है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से उसके साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबानी अधिकार समझौते पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। पीसीबी ने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां खेलने से इनकार करता है तो पीसीबी को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफ्री की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन आईसीसी ने अब तक पीसीबी के साथ महत्वपूर्ण मेजबानी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसी वजह से पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और सीओओ सलमान नसीर ने फरवरी-मार्च, 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर चर्चा करने के लिए अहमदाबाद में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed