{"_id":"67d11d595d4dad3ecd0ff2fb","slug":"champions-trophy-2025-rohit-sharma-speaks-on-onfield-outbursts-said-i-shout-but-my-teammates-understand-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: 'मैं चिल्लाता हूं, लेकिन..',साथी खिलाड़ियों पर क्यों भड़कते हैं रोहित; प्रदर्शन पर पड़ता है असर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: 'मैं चिल्लाता हूं, लेकिन..',साथी खिलाड़ियों पर क्यों भड़कते हैं रोहित; प्रदर्शन पर पड़ता है असर?
Wed, 12 Mar 2025 11:06 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:06 AM IST
सार
भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उनके साथी खिलाड़ी उनकी भावनाओं को समझते हैं और जानते हैं कि वह टीम के भले के लिए मैदान पर भड़कते हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अकसर अपने साथी खिलाड़ियों पर मैच के दौरान भड़कते देखा जाता है। जब कोई खिलाड़ी कैच छोड़ देता है या उससे कोई गलती होती है तो बतौर कप्तान हिटमैन उसे टोकते हैं। ऐसी कई घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब इस मुद्दे पर दिग्गज खिलाड़ी ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहती है कि वह अपनी टीम से अच्छा प्रदर्शन करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मैं टीम के भले के लिए ही कहता हूं'
भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि उनके साथी खिलाड़ी उनकी भावनाओं को समझते हैं और जानते हैं कि वह टीम के भले के लिए मैदान पर भड़कते हैं। रोहित ने कहा- मेरा उनसे ऐसा रिश्ता है कि अगर मैं मैदान पर उनसे कुछ भी कहता हूं, तो उन्हें पता होता है कि मैं यह उनके और टीम के भले के लिए कह रहा हूं। उनसे इस तरह की बात करके मुझे कितनी खुशी मिलती है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि हम मैदान पर सबसे साफ-सुथरी टीम और सबसे सटीक टीम बनना चाहते हैं।
37 वर्षीय बल्लेबाज ने आगे कहा- हम इस बारे में बात करते हैं, लेकिन मैदान पर ऐसा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसा होता है। कई बार हम छोटी-छोटी गलतियां करते हैं और मैं भावुक हो जाता हूं, मुझे भावुक होना पड़ता है। लेकिन वे सभी मुझे समझते हैं, अगर मैंने किसी विशेष ओवर में किसी पर चिल्लाया है तो वे जानते हैं कि यह सिर्फ उस ओवर के लिए है। मैं तुरंत इसे भूल जाता हूं और आगे बढ़ जाता हूं। हां, ऐसी चीजे होती हैं और उनमें मजा आता है।

फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक ओवर शेष रहते हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy: भारत की जीत में केएल राहुल ने भी निभाया अहम किरदार, नई भूमिका में सफलता के बाद कही यह बात