फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: KL Rahul also played an important role in India's victory, said this after success new role

Champions Trophy: भारत की जीत में केएल राहुल ने भी निभाया अहम किरदार, नई भूमिका में सफलता के बाद कही यह बात

Mon, 10 Mar 2025 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

राहुल ने कहा कि वह टीम के लिए यह नई जिम्मेदारी लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे कोच ने बहुत कम उम्र से सिखाया है कि क्रिकेट एक टीम खेल है और टीम को आपसे जो भी चाहिए आपको उसे स्वीकार करने और टीम के लिए प्रदर्शन करने का तरीका खोजने की जरूरत है।

विज्ञापन
Champions Trophy: KL Rahul also played an important role in India's victory, said this after success new role
केएल राहुल - फोटो : ANI

विस्तार

केएल राहुल सफलतापूर्वक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद खुश हैं और उन्होंने इसे अपनी अथक तैयारी और अपने खेल में लगातार सुधार का नतीजा बताया। आमतौर पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी में एक स्थान नीचे खिसका दिया गया और उन्होंने यहां चार पारियों में 140 रन बनाए।
विज्ञापन

रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के बाद राहुल ने कहा, 'यह मेरे लिए वाकई सुखद है। मैं अलग-अलग भूमिकाओं में जो काम कर रहा हूं उसके लिए काफी तैयारी की जरूरत होती है। क्रिकेट के मैदान से बाहर काम, यह सोचना कि मुझे प्रत्येक मैच को कैसे लेना है और विभिन्न परिस्थितियों में कैसे प्रदर्शन करना है, पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कुछ खिलाड़ियों को देखना और देखना कि वे कैसे सफल रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि वह टीम के लिए यह नई जिम्मेदारी लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे कोच ने बहुत कम उम्र से सिखाया है कि क्रिकेट एक टीम खेल है और टीम को आपसे जो भी चाहिए आपको उसे स्वीकार करने और टीम के लिए प्रदर्शन करने का तरीका खोजने की जरूरत है। आपको यह समझने में सक्षम होना चाहिए कि आपकी भूमिका क्या है, जिम्मेदारी क्या है, यह समझें कि विभिन्न क्रम पर सफल बल्लेबाजी करने के लिए क्या करना पड़ता है।'
विज्ञापन

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में स्थिति के अनुकूल खुद को ढाल लिया और छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 42 रन बनाए जबकि उनकी नाबाद 32 रन की पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। कुल मिलाकर राहुल ने सिर्फ 140 रन बनाए लेकिन उन्होंने 98 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो दर्शाता है कि उन रनों का मैच पर कितना प्रभाव पड़ा।

कप्तान रोहित शर्मा ने भी यही संकेत दिया। रोहित ने कहा, 'उसके धैर्य रखने से दबाव उस पर नहीं पड़ता, हम मैदान पर उसी तरह का धैर्य चाहते थे। मैं टूर्नामेंट में उसके प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। सेमीफाइनल और इस मैच में भी दबाव की स्थिति में बल्लेबाजी की।' भारतीय कप्तान ने कहा, 'योगदान भले ही 70-80 रन का नहीं हो लेकिन वे 30-40 रन बहुत महत्वपूर्ण थे।'

राहुल चैंपियन्स ट्रॉफी जीतकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस समय बहुत खुश हूं, आईसीसी टूर्नामेंट जीतना इतना आसान नहीं है। यह मेरा पहला खिताब (आईसीसी) है इसलिए मैं बहुत खुश हूं और जिस तरह से हमने इस पूरे टूर्नामेंट में खेला है, उससे मैं बहुत खुश हूं और यह पूरी तरह से टीम का प्रयास रहा है।' राहुल ने स्टंप के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण स्टंपिंग और कैच लपके। यह 32 वर्षीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से खुश है क्योंकि स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में विकेटकीपिंग करना आसान काम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed