फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 Indian fast bowler Jasprit Bumrah Fitness Update New Zealand Doctor Report

Champions Trophy: टूर्नामेंट तक 100 प्रतिशत फिट नहीं हो पाएंगे बुमराह? न्यूजीलैंड के इस डॉक्टर की लेंगे मदद

Mon, 27 Jan 2025 11:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:19 AM IST
सार

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मुकाबले के दौरान पीठ की समस्या से जूझ रहे थे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। बुमराह न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेन के संपर्क में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए इलाज के लिए वह न्यूजीलैंड भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 Indian fast bowler Jasprit Bumrah Fitness Update New Zealand Doctor Report
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों में जुट गई है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। बुमराह का नाम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम में शामिल है, लेकिन उनका इस टूर्नामेंट में खेलना पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर करेगा। इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि बुमराह का इस टूर्नामेंट से पहले 100 प्रतिशत फिट होना किसी चमत्कार के जैसा होगा। 
विज्ञापन


 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह 
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मुकाबले के दौरान पीठ की समस्या से जूझ रहे थे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया, जबकि वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से भी वह बाहर हैं। इसके अलावा तीसरे वनडे में भी उनका खेलना तय नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन शौटेन के संपर्क में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए इलाज के लिए वह न्यूजीलैंड भी जा सकते हैं। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस भारतीय तेज गेंदबाज के टूर्नामेंट से पहले समय से 100 प्रतिशत फिट होने के उम्मीद कम है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बैकअप के बारे में सोच रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षित-सिराज में से कोई अपना सकता है बैकअप 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर बुमराह समय से फिट नहीं हो सके तो बीसीसीआई हर्षित राणा या मोहम्मद सिराज में से किसी को बुमराह के बैकअप के तौर पर तैयार करने के बारे में सोच रहा है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इन रिपोर्ट्स के हवाले से कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम न्यूजीलैंड में शौटेन के संपर्क में है। बोर्ड ने बुमराह को न्यूजीलैंड भेजने का प्लान भी बनाया है, लेकिन यह अबतक नहीं हो सका है। चयनकर्ता जानते हैं कि समय से बुमराह का 100 प्रतिशत फिट हो पाना किसी चमत्कार की तरह होगा। 
विज्ञापन

अगर बुमराह जल्द ही से फिट नहीं हो सके तो हर्षित को चयन के लिए उपलब्ध किया जा सकता है जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। शौटेन वही डॉक्टर हैं जिन्होंने बुमराह का इलाज किया था। उस समय चोट के कारण वह 2022 टी20 विश्व कप नहीं खेल सके थे। सूत्रों ने कहा, उनकी रिपोर्ट्स न्यूजीलैंड में डॉक्टर के साथ शेयर की जाएगी। बुमराह को न्यूजीलैंड भेजना उनके फीडबैक पर निर्भर करेगा। चयनकर्ताओं को केवल तभी सूचित किया जाएगा जब प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह मैदान में उतरने के लिए तैयार होंगे। चयनकर्ताओं को उनके लिए बैकअप प्लान तैयार करना होगा। यह चमत्कार होगा अगर बुमराह फिट हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed