फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2025 All Team Squad Players List India Australia South Africa Pakistan Match Fixtures Venue

Champions Trophy: आठ साल बाद वापसी को तैयार चैंपियंस ट्रॉफी, 13 ग्राफिक्स में देखें पूरा कार्यक्रम और स्क्वॉड

Fri, 14 Feb 2025 05:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने फाइनल स्क्वॉड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दिए हैं। यहां हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी की सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं और उनका कार्यक्रम भी बता रहे हैं। आइये जानते हैं....

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 All Team Squad Players List India Australia South Africa Pakistan Match Fixtures Venue
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : ICC

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी की आठ साल बाद वापसी होने जा रही है। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था। तब पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा जबकि बाकी टीमें अपने मैच पाकिस्तान में ही खेलेंगी। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने फाइनल स्क्वॉड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दिए हैं। यहां हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी की सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं और उनका कार्यक्रम भी बता रहे हैं। आइये जानते हैं....
विज्ञापन

Champions Trophy 2025 All Team Squad Players List India Australia South Africa Pakistan Match Fixtures Venue
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : BCCI
क्वालिफाई करने पर दुबई में फाइनल खेलेगा भारत
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है तो लाहौर ही नौ मार्च को फाइनल की मेजबानी भी करेगा। अगर भारत क्वालिफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व डे होंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Champions Trophy 2025 All Team Squad Players List India Australia South Africa Pakistan Match Fixtures Venue
भारत बनाम पाकिस्तान 23 फरवरी को - फोटो : BCCI
23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

Champions Trophy 2025 All Team Squad Players List India Australia South Africa Pakistan Match Fixtures Venue
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : अमर उजाला
दो ग्रुप में बटीं आठ टीमें
पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये सभी मैच दुबई में होंगे। दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। 

Champions Trophy 2025 All Team Squad Players List India Australia South Africa Pakistan Match Fixtures Venue
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : BCCI
सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्या व्यवस्था?
दो सेमीफाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को होंगे। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी रिजर्व डे की व्यवस्था रहेगी। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) यूएई में खेला जाएगा। अगर भारत क्वालीफाई नहीं करता है तो मैच पाकिस्तान में ही होगा। ऐसे ही फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत खिताबी मुकाबले तक पहुंचता है तो इसे यूएई में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed