फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia ODI Team announced for Zimbabwe and South Africa Tour; Labuschagne not included; See Full Schedule

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चौंकाया: यह स्टार वनडे टीम से बाहर; जिम्बाब्वे और द.अफ्रीका सीरीज के लिए किसे मिला मौका

Tue, 01 Sep 2026 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Sep 2026 12:31 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने 2027 में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखते हुए टीम का एलान किया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। कब-कब मुकाबले खेले जाएंगे, यह जानने के लिए खबर विस्तार से पढ़ें...

विज्ञापन
Australia ODI Team announced for Zimbabwe and South Africa Tour; Labuschagne not included; See Full Schedule
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : Cricket Australia

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी है। लाबुशेन लंबे समय से किसी भी फॉर्मेट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लाबुशेन का पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में लाबुशेन ने मात्र 24 रन बनाए, जबकि जून में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भी लाबुशेन का बल्ला शांत रहा।
विज्ञापन

लाबुशेन खराब फॉर्म से जूझ रहे
लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे लाबुशेन को टीम से ड्रॉप करने का फैसला अगले वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए किया गया है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की वनडे टीम में वापसी और युवाओं को मौका देने के इरादे ने लाबुशेन राह मुश्किल की है। चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देने का फैसला किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज जोएल डेविस को मौका दिया गया है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले ओली पीक भी टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। 

अगले विश्वकप के लिए प्लान बना रहा ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस और मिचेल मार्श को सिर्फ दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए चुना गया। कमिंस जिम्बाब्वे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। जोश हेजलवुड दोनों सीरीज का हिस्सा हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, 'यह छह मैचों की सीरीज अगले साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से बेहद अहम है। मार्श, ट्रेविस और जोश का वापस आना, और फिर दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए पैट और स्टार्क का वापस आना बहुत अच्छा है। इससे हमें अपने कोर प्लेयर्स का मिक्स मिलता है, जिनमें से कुछ के बारे में हमें लगता है कि वे अपना असर छोड़ते रहेंगे। ओली और जोएल के लिए यह शानदार मौका है।'
विज्ञापन

जिम्बाब्वे-द. अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
बता दें कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज को ऑस्ट्रेलिया इसलिए भी गंभीरता से ले रही है, क्योंकि अगले वनडे विश्व कप के ये दोनों देश मेजबान हैं। ऑस्ट्रेलिया 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 24, 27 और 30 सितंबर को खेली जाएगी। ये तीनों मैच क्रमश: किंग्समीड, वांडरर्स और जेबी मार्क्स ओवल में खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed