{"_id":"59ae1a2c4f1c1b98078b456c","slug":"bumrah-now-wants-to-play-test-for-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुमराह बोले: अभी मेरा सपना नहीं हुआ पूरा, करना चाहते हैं ये काम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुमराह बोले: अभी मेरा सपना नहीं हुआ पूरा, करना चाहते हैं ये काम
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
कोहली एंड बुमराह
- फोटो : hindustan times
टीम इंडिया के लिए जीत की गारंटी बन चुके धारदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि अभी उनका सपना पूरा नहीं हुआ है। बुमराह भले ही पैनी गेंदबाजी कर विपक्षी बल्लेबाजों को चकमा दे रहे हों लेकिन अभी उनकी चाहत पूरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि वह अब भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टेस्ट क्रिकेट खेलना बुमराह का सपना है
बुमराह एंड मलिंगा
- फोटो : twitter
टेस्ट क्रिकेट खेलना बुमराह का सपना है। जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वैसे भी जब तक कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल लेता तब तक उसे संपूर्ण खिलाड़ी नहीं माना जाता। बुमराह भी चाहते हैं कि लोग उन्हें क्रिकेट के एक संपूर्ण गेंदबाज का दर्जा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी विश्व में हैं चौथे नंबर के गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter
हालिया वन डे सीरीज में 15 विकेट लेने वाले बुमराह ने कहा कि वह सीरीज शुरू होने से पहले आराम कर रहे थे। लिहाजा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। बुमराह ने कहा कि मैं अब टेस्ट टीम में शामिल होकर वहां भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं। उल्लेखनीय है सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत बुमराह आईसीसी की ताजा वन डे रैंकिंग में विश्व में चौथे नंबर के गेंदबाज हो गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।