फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर हुई सचिन से विराट की तुलना, क्या मास्टर-ब्लास्टर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे रनमशीन कोहली?

Sat, 25 Apr 2020 05:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Brett Lee speaks about Virat Kohli chances of passing Sachin Tendulkar 100 centuries record

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने शनिवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को पछाड़ने की काबिलियत है, बशर्ते वह सात-आठ साल और इसी तरह आक्रामक बल्लेबाजी करते रहें।

Brett Lee speaks about Virat Kohli chances of passing Sachin Tendulkar 100 centuries record

तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा वन-डे शतक लगाने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 49 सैकड़े जड़े हैं जबकि कोहली 248 मैचों में 43 शतक से इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। टेस्ट में भी तेंदुलकर के 51 शतक हैं और उनके नाम सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड हैं। कोहली के अब तक 86 मैचों में 27 शतक हैं।

Brett Lee speaks about Virat Kohli chances of passing Sachin Tendulkar 100 centuries record

ली ने कहा कि ऐसा तीन चीजों- प्रतिभा, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर निर्भर करता है और कोहली में ये सभी मौजूद हैं। ली ने इनकी बात करते हुए कहा, ‘बतौर बल्लेबाज बात करें तो पहली बात है प्रतिभा। उसमे निश्चित रूप से प्रतिभा है इसलिए इसे छोड़िए। दूसरी चीज है उसकी फिटनेस। वह निश्चित रूप से काफी फिट है क्योंकि यह सब फिटनेस से ही होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Brett Lee speaks about Virat Kohli chances of passing Sachin Tendulkar 100 centuries record
ब्रेट ली

ब्रेट ली ने कहा, 'अंतिम चीज होगी मानसिक मजबूती और विदेशों में मुश्किल मैचों से बाहर निकलने की क्षमता।’ ली ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ शो में कहा, ‘मेरा मानना है कि सचिन को पछाड़ने के लिए उसमें ये तीनों चीजें मौजूद हैं, लेकिन हम सचिन की बात कर रहे हैं तो कोई ‘भगवान’ को कैसे पीछे छोड़ सकता है, इसलिए हमें इंतजार करना होगा।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed