फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये क्या? चीन ने बनाई Tata Nexon SUV की हूबहू नकल, कीमत रखी असली से भी कम!

Sat, 25 Apr 2020 04:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
maple 30 x ev maple 30x electric car maple 30x price maple model 30x maple 30x suv maple 30x tata nexon facelift tata nexon ev fengsheng automobile fengsheng automotive
Maple 30X - फोटो : Social Media
ऐसे कई उदाहरण पहले भी सामने आए हैं जब हमने देखा है कि चीनी कंपनियां गाड़ियों के डिजाइन की नकल कर रही हैं। जिससे ऐसा लगता है कि वहां रचनात्मकता और कुछ नया सोचने की कमी है। इससे पहले चीन में बनी एक कॉपी बाइक सामने आई थी जो वर्तमान में पाकिस्तान में बेची जा रही है। नए मामले में चीन में एक नई कार Maple 30X (मेपल 30X) लॉन्च की गई है और इसका डिजाइन साफ तौर पर भारत में काफी लोकप्रिय गाड़ी Tata Nexon SUV से कॉपी किया गया है। 
maple 30 x ev maple 30x electric car maple 30x price maple model 30x maple 30x suv maple 30x tata nexon facelift tata nexon ev fengsheng automobile fengsheng automotive
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Fengsheng Automotive ने एक नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार Maple 30X लॉन्च की है। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों को पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इसकी मांग बढ़ रही है। लेकिन फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों के दाम पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में बहुत ज्यादा हैं। लेकिन चीन की Maple 30X एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार साबित हो सकती है जो कम कीमत होने की वजह से दुनियाभर के इलेक्ट्रिक बाजार में छा सकती है। 
maple 30 x ev maple 30x electric car maple 30x price maple model 30x maple 30x suv maple 30x tata nexon facelift tata nexon ev fengsheng automobile fengsheng automotive
Maple 30X - फोटो : Social Media
कीमत
डिजाइन कॉपी से सवालों के घेरे में आई यह चीनी एसयूवी पूरी सब-4-मीटर सेगमेंट की क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि इसकी कीमत चौंकाने वाली है। चीन में इस एसयूवी की शुरुआती कीमत कार की कीमत 9,778 डॉलर (करीब 7.46 लाख रुपये) रखी गई है। वहीं Tata Nexon XM वेरिएंट कीमत 7.70 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maple 30 x ev maple 30x electric car maple 30x price maple model 30x maple 30x suv maple 30x tata nexon facelift tata nexon ev fengsheng automobile fengsheng automotive
tata nexon 2020 - फोटो : Social Media
डिजाइन में समानता
अगर नेक्सन से समानता की बात करें तो Maple 30X का फ्रंट ग्रिल, बोनट से लेकर हेडलैंप तक टाटा नेक्सन ईवी और फेसलिफ्ट जैसे दिखते हैं। इसके अलावा कार का साइड प्रोफाइल भी पूरी तरह टाटा की एसयूवी की तरह दिखता है। Maple 30X एसयूवी चार वेरिएंट और पांच रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। अगर पेंट स्कीम की बात करें तो इस एसयूवी का ड्यूल-टोन ऑप्शन काफी हद तक टाटा नेक्सन की तरह दिखता है। 
विज्ञापन
maple 30 x ev maple 30x electric car maple 30x price maple model 30x maple 30x suv maple 30x tata nexon facelift tata nexon ev fengsheng automobile fengsheng automotive
Maple 30X - फोटो : Social Media
इंजन
Maple 30X में इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 94hp का पावर पैदा करता है। कंपनी दावा करती है कि यह एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 300 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस कार के साथ फास्ट चार्जिंग किट मिलती है जो कार की बैटरी को 30 मिनट में जीरो से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed