{"_id":"60bb774b8ebc3e8168091b3f","slug":"brett-lee-says-sachin-tendulkar-brian-lara-are-my-favourite-test-batsmen-during-my-playing-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: सचिन-लारा की तारीफ में ब्रेट ली ने पढ़े कसीदे, बताया- किसमें कितनी काबिलियत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुलासा: सचिन-लारा की तारीफ में ब्रेट ली ने पढ़े कसीदे, बताया- किसमें कितनी काबिलियत
Sat, 05 Jun 2021 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:38 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 310 और वन-डे में 380 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा है कि सचिन के शॉट की दिशा का पता लगाना संभव था, लेकिन लारा कहीं भी अपना शॉट खेल सकते थे।
विज्ञापन
Sachin Tendulkar- Brian Lara
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा की जमकर तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 310 और वन-डे में 380 विकेट लेने वाले इस धाकड़ गेंदबाज ने कहा है कि सचिन के शॉट की दिशा का पता लगाना संभव था, लेकिन लारा कहीं भी अपना शॉट खेल सकते थे।
विज्ञापन
दरअसल, आईसीसी को दिए एक इंटरव्यू में ली ने कहा, 'जब से मैं खेल रहा था तब से सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा मेरे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाज थे। ब्रायन लारा इतने तेज तर्रार थे कि वे सभी छह गेंदों को कहीं भी मार सकते थे और सभी तेज गेंदों पर कवर ड्राइव लगा सकते थे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'लेकिन सचिन तेंदुलकर को अगर मैं स्टंप के किनारे की तरफ गेंदबाजी करता हूं, तो मुझे पता था कि वह मुझे एक्स्ट्रा कवर पर मार सकते हैं या अगर मैं सीधे ऑफ स्टंप के माध्यम से गेंदबाजी करता हूं, तो वह मेरे खिलाफ कट लगाएंगे।'
विज्ञापन
ली ने आगे कहा, 'अगर मैं लेग स्टंप पर गेंदबाजी करता, तो भी वह मेरे खिलाफ शॉट खेलते। इसलिए, दोनों तकनीकी रूप से महान बल्लेबाज थे, जिनके खिलाफ मैंने खेला है। सचिन के पास एक अद्भुत क्रिकेट तकनीक, एक महान स्वभाव और एक शानदार क्रिकेट दिमाग था।'