{"_id":"59b61feb4f1c1bea7f8b5bd9","slug":"brett-lee-does-dangal-and-takes-on-indian-wrestlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ब्रेट ली बने दंगल के आमिर खान, पहलवान को किया चित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो: ब्रेट ली बने दंगल के आमिर खान, पहलवान को किया चित
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
ब्रेट ली
- फोटो : twitter/ brett lee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें भारतीय फैंस से बहुत प्यार मिलता है। जहां 90 के दशक और साल 2000 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाते थे, तब ली हमेशा गेंद से जवाब देना सही समझते थे।
विज्ञापन
विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक ब्रेट ली को इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने आशा भोसले के साथ एक गीत गाया तो भारत-ऑस्ट्रेलिया पर एक फिल्म में एक्टिंग भी की। ऑस्ट्रेलिया के 40 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज अभी भारत में हैं और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में कमेंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
ली अगर भारत में हो तो कुछ न कुछ अनोखा करके लोकप्रियता हासिल करते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने भारत के देसी खेल कुश्ती में हाथ आजमाए। इसकी जानकारी ली ने अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट पर दी।
विज्ञापन
Tune in to @StarSportsIndia today from 3pm IST to see my first ever attempt at the Ancient Indian Wrestling 🤼♀️ called Dangal #NammaKPL pic.twitter.com/TAUmxUDmuS
— Brett Lee (@BrettLee_58) September 9, 2017
ली ने मैसूर के स्थानीय पहलवानों के साथ पहलवानी की। उन्होंने दंगल के आमिर खान जैसे एक्टिंग की और पहलवान को चित भी कर दिया। इस वीडियो में दिखा कि ग्रे रंग के शॉर्ट्स और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनकर ली ने पहलवान के साथ कुश्ती की। 30 सेकंड के इस वीडियो को ली ने एक प्रचार कार्यक्रम के लिए शूट किया था।
Dangal with @BrettLee_58 #NammaKPL pic.twitter.com/VsZVEra4BH
— Namma KPL (@KPLKSCA) September 9, 2017