फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे तेज 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले चार गेंदबाज, तीन तेज गेंदबाजों में अश्विन इकलौते स्पिनर

Mon, 01 Mar 2021 10:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Mar 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Bowlers with fastest 600 international wickets, three fast bowlers in the list
डेल स्

भारत की तरफ से अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अपने 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए। लेकिन उनसे पहले दुनिया के 20 गेंदबाज भी यह कारनामा कर चुके हैं। यही नहीं श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न ने तो 1000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए। फिलहाल हम बात करने जा रहे हैं, सबसे तेज 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट के आंकड़े को छूने वाले गेंदबाजों के बारे में। 

Bowlers with fastest 600 international wickets, three fast bowlers in the list
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

डेल स्टेन
इस मामले में शीर्ष पर मौजूद हैं दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कई वर्षों तक दुनियाभर के बल्लेबाजों को अपनी तेजी और स्विंग से आउट किया है। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा सफलता टेस्ट क्रिकेट में हासिल की है। उन्होंने सिर्फ 211 मैचों में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे किए। स्टेन के फिलहाल 265 मैचों में कुल 699 विकेट हैं, इसमें उन्होंने टेस्ट में 439, वनडे में 196 और टी-20 में 64 शिकार किए। 

Bowlers with fastest 600 international wickets, three fast bowlers in the list
ग्लेन मैक्ग्रा - फोटो : icc-cricket.com

ग्लेन मैकग्रा:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 949 विकेट चटकाए। वे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्हें 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने के लिए 226 मैच का सफर तय करना पड़ा। मैकग्रा के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 563, वनडे में 381 और टी-20 में पांच विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bowlers with fastest 600 international wickets, three fast bowlers in the list
एलेन डोनाल्ड

एलन डोनाल्ड 
इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के एक और पूर्व तेज गेंदबाज का नाम शामिल है। दिग्गज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने मात्र 232 मैचों में ही अपने 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए थे। वह इस उपलब्धि को सबसे तेजी से हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। डोनाल्ड ने अपने करियर में कुल 602 विकेट लिए, इसमें उन्होंने टेस्ट में 330 और वनडे में 272 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
Bowlers with fastest 600 international wickets, three fast bowlers in the list
आर अश्विन - फोटो : PTI

रविचंद्रन अश्विन 
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दो उपलब्धि हासिल की। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने 600 विकेट के आंकड़े को भी हासिल किया। उन्होंने 234 वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की, इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। 34 वर्षीय अश्विन के कुल 603 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो चुके हैं। इसमें उन्होंने टेस्ट में 401, वनडे में 150 और टी-20 में 52 विकेट चटकाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed