IND vs SL: भुवनेश्वर ने धोनी को किया याद, बोले- वो हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं
वर्ल्ड सोशल मीडिया डे के मौके पर भुवनेश्वर ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए लिखे गए उस एक खास पोस्ट को याद किया, जिसमें उन्होंने माही के लिए दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा था।
विस्तार
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने बुधवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया। इस दौरान इस तेज गेंदबाज ने माही की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो (धोनी) हमेशा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए तैयार रहते हैं। दरअसल, वर्ल्ड सोशल मीडिया डे के मौके पर भुवनेश्वर ने उस एक पोस्ट को याद किया, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। बता दें कि इस तेज गेंदबाज ने धोनी के संन्यास के ठीक एक दिन बाद यानी 16 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट किया था। उस पोस्ट में भुवनेश्वर ने दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा था।
बुधवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर इस वीडियो में भुवनेश्वर ने खुलासा किया कि धोनी क्यों उनके लिए हमेशा खास होंगे और उन्होंने उनके लिए दिल को छू लेने वाला पोस्ट क्यों लिखा था। बता दें कि धोनी ने अचानक से 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वीडियो में भुवनेश्वर ने कहा, 'यह तस्वीर मैंने तब पोस्ट की थी जब माही भाई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हर कोई जानता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी थे, लेकिन वह किस तरह के इंसान है, इसलिए मैंने उसके लिए कुछ पोस्ट किया था। अगर आप धोनी के बारे में किसी से भी बात करते हैं, तो सभी आपको बताएंगे कि वो (धोनी) कितने मददगार हैं। वह हमेशा सभी युवाओं को मार्गदर्शन देते हैं।'
Today on #SocialMediaDay, @BhuviOfficial relives some of his favourite Insta memories 👍
विज्ञापन विज्ञापन
Bhuvi talking about @msdhoni & his beloved dog is all heart ❤️#TeamIndia pic.twitter.com/4boMPZvlF5 — BCCI (@BCCI) June 30, 2021
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं। इस दौरे के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई से होगी। फिलहाल टीम पृथकवास में है।