WI Inning
150/3 (11.5 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 66(28)*
Shai Hope 54 (27)
WI need 100 runs in 49 remaining balls
{"_id":"5a4a4c054f1c1b156b8bf801","slug":"ben-stokes-gets-nod-to-play-in-indian-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 आईपीएल में धमाका करने को तैयार इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2018 आईपीएल में धमाका करने को तैयार इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
सितंबर 2017 में ब्रिस्टल विवाद में शामिल होने की वजह से स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं। स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में नहीं खेलने दिया गया था और अब उन्हें वन-डे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। स्टोक्स के स्थान पर वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में डेविड मलान शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
स्टोक्स को इस मामले में अब भी पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। ईसीबी का कहना है कि पुलिस जांच का आखिरी फैसला आने के बाद ही बोर्ड स्टोक्स को लेकर कोई फैसला करेगा।
विज्ञापन
हालांकि उन्हें आईपीएल में शामिल होने की इजाजत मिल गई है। पिछले साल 26 वर्षीय स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट द्वारा 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।