फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci suspended a cricketer for ipl fixing

IPLस्पॉट फिक्सिंग में मुंबई का क्रिकेटर सस्पेंड

Mon, 13 Jul 2015 12:57 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
bcci suspended a cricketer for ipl fixing

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल ला दिया है। बीसीसीआई ने मुंबई के एक क्रिकेटर को फिक्सिंग की पेशकश करने के आरोप में सस्पेंड किया है। इस क्रिकेटर ने इस बार आईपीएल से पहले राजस्थान रॉयल्स के एक क्रिकेटर को फिक्सिंग की पेशकश की थी।

विज्ञापन


खेल सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे ने आरोप लगाया है कि मुंबई घरेलू क्रिकेट के एक क्रिकेटर ने उन्हें फिक्सिंग का ऑफर दिया था। बताया जा रहा है इस खिलाड़ी का नाम हिकेन शाह हैं।

विज्ञापन

जानिए कौन है हिकेन शाह

bcci suspended a cricketer for ipl fixing

बीसीसीआई ने ‌आरोपी क्रिकेटर हिकेन शाह के मामले की पूरी रिपोर्ट अनुशासन समिति को भी सौंपने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट पेश होने से एक दिन पहले लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के आईपीएल फिक्सिंग मामले में फैसले से पहले लोढ़ा कमेटी गठित की थी जो आईपीएल फिक्सिंग के दोषियों को दी जाने वाली सजा पर अपनी संस्तुति देगी।

मुंबई का क्रिकेटर हिकेन शाह बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। जो 2006 से घरेलू क्रिकेट खेलता है। हिकेन रणजी क्रिकेट भी खेलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed