फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI soft about DRS

डीआरएस को लेकर नरम हुआ बीसीसीआई का रुख

Tue, 04 Oct 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
BCCI soft about DRS
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विवादित अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस)  लागू करने को लेकर सकारात्मक लग रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बोर्ड को विवादित डीआरएस प्रणाली लागू करने से कोई परहेज नहीं है लेकिन इसे कम से कम पूर्णता के स्तर के करीब होना चाहिए।

विज्ञापन

 
ठाकुर ने कहा, "हम इस प्रणाली को लेकर अनिच्छुक नहीं है। इस मसले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 9 से 13 अक्टूबर तक केपटाउन में होने वाली सीईसी बैठक में भी उठाएंगे। हम डीआरएस प्रणाली को एक बार फिर देखेंगे और यदि हमें यह संतोषजनक लगा तो बोर्ड इसे जरूर लागू करेगा। हम इस सत्र में 13 टेस्ट मैचों की मेजबानी कर रहे हैं और डीआरएस के ताजा ट्रायल के बाद इस पर जरूर विचार करेंगे।"
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, "यदि अंपायर बिना डीआरएस के ही 95-97 प्रतिशत तक सही फैसले दे रहे हैं और यही परिणाम अगर डीआरएस लागू करने के बाद भी मिलते हैं तो फिर क्या अंतर रहा। हम यही चाहते हैं कि यदि 100 प्रतिशत तक सही फैसले नहीं मिलते तो फिर हम मैदानी अंपायर से बेहतर नहीं होंगे। बोर्ड इसे लागू करने के लिए तैयार है लेकिन इसे 100 प्रतिशत तक सही भी होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "21वीं सदी में डिजिटाइजेशन का जमाना है और ऐसे में कुछ भी नहीं है तो तकनीक का इस्तेमाल करने से हमें रोके। टीम इंडिया के कोच और आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन अनिल कुंबले इस मामले को देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि फुलप्रूफ डीआरएस का इस्तेमाल हो। कुंबले टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ चर्चा करेंगे और अपने विचारों को साझा करेंगे।"

2017 में चैंपियंस ट्रॉफी या आईपीएल में से कोई एक टूर्नामेंट संभव

BCCI soft about DRS

दूसरी ओर, बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू होने के बाद वर्ष 2017 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस लेना होगा।

ठाकुर ने कहा कि सिफारिशों के आधार पर आईपीएल से पहले और बाद में 15 दिन का अंतर होना जरूरी है। इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन एक से 18 जून तक होना तय किया गया है जबकि आईपीएल मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले पाएगा अथवा नहीं। आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को आस्ट्रेलिया सीरीज भी खेलनी है। इसलिए बीसीसीआई विचार करेगा कि आईपीएल में खेला जाए अथवा चैंपियंस ट्रॉफी में।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed