{"_id":"6651afafc471ae5e290862bf","slug":"bcci-secretary-jay-shah-visited-and-offered-prayers-at-the-tirupati-balaji-temple-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे बीसीसीआई सचिव जय शाह, सामने आया वीडियो, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे बीसीसीआई सचिव जय शाह, सामने आया वीडियो, देखें
Sat, 25 May 2024 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 May 2024 03:00 PM IST
सार
जय शाह ने हाल ही में नए कोच को लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर बयान दिया था। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व क्रिकेटरों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
जय शाह और सोनल शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई सचिव जय शाह तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी मां और गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह भी दिखीं। दोनों ने भगवान के दर्शन किए। जय शाह इन दिनों भारतीय टीम के नए कोच को ढूंढ़ने के काम में जुटे हुए हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई ने नए कोच को नियुक्त करने के लिए नए आवेदन मंगवाए हैं। 27 मई को आवेदन करने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
जय शाह ने हाल ही में नए कोच को लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर बयान दिया था। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व क्रिकेटरों से बातचीत की थी। इनमें रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर के नाम शामिल हैं। पोंटिंग फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लैंगर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच हैं। हालांकि, जय शाह ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह से नकार दिया था।
#WATCH | Andhra Pradesh: BCCI Secretary Jay Shah visited and offered prayers at the Tirupati Balaji Temple. pic.twitter.com/px6kd69EGP
— ANI (@ANI) May 25, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग के लिए ऑफर नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है। शाह ने कहा, "न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है। कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।" शाह ने आगे कहा, "हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं।"
बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की समझ होना अगले कोच की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि यह समझ टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी। हाल ही में जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मुख्य कोच के पद पर काबिज होने का प्रस्ताव आया था। हालांकि, दोनों ने इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अब बीसीसीआई सचिव ने दोनों दिग्गजों के दावे के खारिज कर दिया है।
तीनों प्रारूपों में होगा एक कोच
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। यह एक जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक का होगा। यानी नए मुख्य कोच के अंदर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 और 2027, टी20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 खेलेगी। यानी नए कोच के सामने तीन सीमित ओवर विश्व कप और दो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की चुनौती है।
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। यह एक जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक का होगा। यानी नए मुख्य कोच के अंदर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 और 2027, टी20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 खेलेगी। यानी नए कोच के सामने तीन सीमित ओवर विश्व कप और दो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की चुनौती है।