{"_id":"5ff54e6e0acef47c16237eec","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-will-go-home-tomorrow-confirmed-woodlands-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी अस्पताल में ही रहेंगे BCCI प्रमुख सौरव गांगुली, इस दिन मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज भी अस्पताल में ही रहेंगे BCCI प्रमुख सौरव गांगुली, इस दिन मिलेगी छुट्टी
Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अभी एक और दिन अस्पताल में ही गुजारेंगे। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि गांगुली स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं इसलिए अब सात जनवरी को घर जाएंगे।
विज्ञापन
वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ। रूपाली बसु ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, 'गांगुली क्लीनिकली फिट हैं। वह अच्छी तरह से सोये और अपना भोजन किया। वह एक और दिन अस्पताल में रहना चाहते थे। इसलिए वह कल घर जाएंगे। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।'
विज्ञापन
#SouravGanguly who is admitted here is doing well. He is clinically fit. He wanted to stay back in the hospital for one more today so he will go home tomorrow: Woodlands Hospital, Kolkata pic.twitter.com/PxNyZHxbEu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 6, 2021
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक गांगुली को अस्पताल से छुट्टी के लिए लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है, उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को उस दवा के बारे में जानकारी भी दे दी गई है जो उन्हें घर लौटने के बाद लेनी होगी।
उधर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वह ठीक है और उसके सीने में दर्द या कोई अन्य जटिलता नहीं है। डॉक्टरों की हमारी टीम ने आज सुबह उसकी स्वास्थ्य स्थिति की पूरी तरह से निगरानी की थी।'
गौरतलब है कि 48 वर्षीय गांगुली को बीते शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में रुकावट पाई गई थी, उन्हें एक स्टेंट डाला गया है।
इससे पहले सोमवार को अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा गया था कि सौरव को दिल का दौरे का पड़ने के बाद उचित समय पर उत्कृष्ट उपचार दिया गया। दो अन्य कोरोनरी ब्लॉकेज अर्थात LAD और OM2 की एंजियोप्लास्टी द्वारा उपचारित करने की आवश्यकता है। गांगुली की हालत स्थिर है, सीने में दर्द नहीं है। चिकित्सक उनपर निगरानी रखेंगे।