फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly To Stay In Hospital One More Day, Hospital Says His Decision

आज भी अस्पताल में ही रहेंगे BCCI प्रमुख सौरव गांगुली, इस दिन मिलेगी छुट्टी

Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly To Stay In Hospital One More Day, Hospital Says His Decision
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

बीसीसीआई प्रमुख और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अभी एक और दिन अस्पताल में ही गुजारेंगे। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि गांगुली स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं इसलिए अब सात जनवरी को घर जाएंगे।

विज्ञापन


वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ। रूपाली बसु ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, 'गांगुली क्लीनिकली फिट हैं। वह अच्छी तरह से सोये और अपना भोजन किया। वह एक और दिन अस्पताल में रहना चाहते थे। इसलिए वह कल घर जाएंगे। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।'
विज्ञापन


 


अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक गांगुली को अस्पताल से छुट्टी के लिए लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है, उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को उस दवा के बारे में जानकारी भी दे दी गई है जो उन्हें घर लौटने के बाद लेनी होगी।

उधर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वह ठीक है और उसके सीने में दर्द या कोई अन्य जटिलता नहीं है। डॉक्टरों की हमारी टीम ने आज सुबह उसकी स्वास्थ्य स्थिति की पूरी तरह से निगरानी की थी।'

गौरतलब है कि 48 वर्षीय गांगुली को बीते शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में रुकावट पाई गई थी, उन्हें एक स्टेंट डाला गया है।


इससे पहले सोमवार को अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा गया था कि सौरव को दिल का दौरे का पड़ने के बाद उचित समय पर उत्कृष्ट उपचार दिया गया। दो अन्य कोरोनरी ब्लॉकेज अर्थात LAD और OM2 की एंजियोप्लास्टी द्वारा उपचारित करने की आवश्यकता है। गांगुली की हालत स्थिर है, सीने में दर्द नहीं है। चिकित्सक उनपर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed