फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI pays tribute on death of former Kerala cricketer CK Bhaskaran Nair

भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर, अमेरिका में इस पूर्व क्रिकेटर ने ली अंतिम सांस

Mon, 23 Nov 2020 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
BCCI pays tribute on death of former Kerala cricketer CK Bhaskaran Nair

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने केरल के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सीके भास्करन नायर के निधन पर शोक जताया है। नायर तत्कालीन सीलोन के खिलाफ अनौपचारिक प्रथम श्रेणी मैच में खेले थे। बोर्ड ने शोक संदेश में कहा, 'बीसीसीआई डॉ. सीके भास्करन नायर के निधन पर शोक जताता है। इस 79 वर्षीय पूर्ण खिलाड़ी का अमेरिका के ह्यूस्टन में 21 नवंबर 2020 को निधन हो गया।'

विज्ञापन


पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर नायर का जन्म केरल के थलासेरी में 1941 में हुआ, उन्होंने 1957 से 1969 तक 12 साल लंबे अपने करियर के दौरान 42 प्रथम श्रेणी मैचों में 106 विकेट चटकाए, उन्होंने पारी में पांच बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए।
विज्ञापन


नायर ने 580 रन भी बनाए और इस दौरान नाबाद 76 रन उनका शीर्ष स्कोर रहा। वह मंसूर अली खान पटौदी की अगुआई वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने 1965 में सीलोन (अब श्रीलंका) के खिलाफ खेली थी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नायर ने उस मैच में 18 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed