{"_id":"5bb79869867a5507b83235cb","slug":"bcci-may-increase-complimentary-passes-coa-will-meet-saturday-to-work-out-a-feasible-solution","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई बढ़ा सकता है मुफ्त पास की संख्या, इसके समाधान के लिए सीओए करेगी बैठक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई बढ़ा सकता है मुफ्त पास की संख्या, इसके समाधान के लिए सीओए करेगी बैठक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉम्पलिमेंट्री टिकटों को लेकर कई राज्य संघों की तरफ से चिंता जताने के बाद बीसीसीआई मान्यता प्राप्त संघों को शांत करने के लिए मुफ्त पास की संख्या में बढ़ोतरी कर सकता है। प्रशासकों की समिति (सीओए) की शनिवार को बैठक होगी, जिसमें इसका हल निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इसका एक जैसा समाधान नहीं निकल सकता है क्योंकि ईडन गार्डेंस, चेपक और वानखेड़े सभी की क्षमता भिन्न है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'प्रशासकों की समिति की अब शनिवार को राजधानी में बैठक होगी। इसका एजेंडा कॉम्पलिमेंट्री पास के मसले को सुलझाना है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस नए संविधान को मंजूरी दी है उसके अनुसार 90 प्रतिशत टिकट आम जनता के लिए रखे जाने चाहिए लेकिन इसको लेकर गंभीर व्यावहारिक मसला पैदा हो गया है। हमें तुरंत इसका समाधान ढूंढना होगा।'
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्तूबर को होने वाले दूसरे वनडे की मेजबानी इंदौर के बजाय विशाखापट्टतम को सौंपी गई क्योंकि मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ ने मसत्र पांच प्रतिशत पास मिलने पर मेजबानी करने में असमर्थता जताई थी। तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने भी मेजबानी से हटने की धमकी दी है। बंगाल क्रिकेट संघ भी नाखुश है क्योंकि पहले उसे 40 प्रतिशत टिकट मिलते थे।
विज्ञापन