फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Asks KKR to Release Mustafizur Rahman from Kolkata IPL Squad, Shahrukh Khan Controversy News in Hindi

IPL 2026: विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा; सैकिया ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 03 Jan 2026 10:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:59 AM IST
सार

Shahrukh Khan Mustafizur IPL Controversy: मुस्तफिजुर रहमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई ने केकेआर से बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को रिलीज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
BCCI Asks KKR to Release Mustafizur Rahman from Kolkata IPL Squad, Shahrukh Khan Controversy News in Hindi
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI/BCB

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। मुस्तफिजुर को खरीदने पर बॉलीवुड के सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की काफी आलोचना की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर बीसीसीआई भी सामने आया है।
विज्ञापन

क्यों हो रहा विवाद?
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को केकेआर टीम में शामिल करने पर लगातार विवाद हो रहा था। शाहरुख खान के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे थे। दरअसल, विवाद की जड़ में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाएं हैं। हाल के महीनों में बांग्लादेश से आई इन खबरों ने भारत में चिंता बढ़ाई है। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर को रिप्लेसमेंट की अनुमति
विवाद को बढ़ता देख बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है, तो बीसीसीआई उसे इसकी अनुमति देगा।
विज्ञापन

नीलामी में केकेआर ने खरीदा था
आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में खिलाड़ियों की मिनी नीलामी हुई थी। इस दौरान केकेआर ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम में खरीदा था। शाहरुख खान की स्वामित्व वाली केकेआर ने मुस्तफिजुर को लेने के लिए 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मुस्तफिजुर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। मुस्तफिजुर को लेने के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (केकेआर) के बीच होड़ देखने मिली थी और अंत में केकेआर मोटी कीमत पर इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेने में सफल रहा था। हालांकि, मुस्तफिजुर को खरीदने के बाद से ही केकेआर और शाहरुख पर निशाना साधा जाने लगा था।

सात बांग्लादेशी खिलाड़ी नीलामी में थे शामिल
आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में सात बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों में रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान शामिल थे। इनमें से केवल मुस्तफिजुर को ही खरीदार मिला था।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed