फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI expected to get richer after IPL media rights auction

आईपीएल मीडिया राइट्स नीलामी से इतना अमीर हो सकता है बीसीसीआई

Sun, 03 Sep 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 03 Sep 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
BCCI expected to get richer after IPL media rights auction
आईपीएल - फोटो : IPL
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया राइट्स की नीलामी सोमवार को मुंबई में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि मीडिया राइट्स की नीलामी के दौरान अप्रत्याशित बोली लग सकती है। हितों के टकराव के कारण आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने अपने आप को इस प्रक्रिया से अलग कर लिया है।
विज्ञापन


मीडिया राइट्स (अधिकारों) को टीवी और डिजिटल की श्रेणियों में बांटा गया है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि 2018 से 2022 तक के लिए दिए जाने वाले इन राइट्स की बोली से बोर्ड की 20 हजार करोड़ रुपए की कमाई होगी।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : राजीव शुक्ला ने IPL मीडिया राइट्स नीलामी से खुद को किया अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधिकार के साथ तेजी से बढ़ते डिजिटल मीडिया के लिए अधिकारों की बोली भी शामिल है। इसके अलावा पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे प्रमुख इंटरनेशनल मार्केट के साथ वैश्विक टीवी मीडिया अधिकार शामिल है।   

 

ऐतिहासिक होगी नीलामी!

BCCI expected to get richer after IPL media rights auction
आईपीएल 2017 - फोटो : ipl official web
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने कहा, 'राजस्व दिलाने के लिहाज से यह नीलामी ऐतिहासिक हो सकती है। बोली से बीसीसीआई को रिकॉर्ड रकम मिल सकती है। हालांकि मैं किसी संख्या की भविष्यवाणी नहीं कर सकता, लेकिन हमारा मुख्य मकसद हर हितधारक के लिए पारदर्शी और ठोस बोली प्रक्रिया को लागू करने का है।'  

आईपीएल के डिजिटल राइट्स की दौड़ में एयरटेल और रिलायंस जियो के बीच मुख्य मुकाबला हो सकता है। पिछली बार यह अधिकार 2015 में तीन वर्षों के लिये नोवा डिजिटल ने 302.2 करोड़ रुपये में खरीद था।  

ये भी पढ़ें : सीनियर सिटिजन्स से भिड़े अंबाती रायडू, पुलिस में हुई शिकायत

इस बोली में शामिल होने के लिये पिछले साल 18 कंपनियों ने दस्तावेज खरीदे थे, इन कंपनियों में स्टार इंडिया, अमेजन सेलर्स र्सिवसेज, फॉलोऑन इंटरेक्टिव मीडिया, ताज टीवी इंडिया, सोनी पिक्चर्स नेटवक्र्स, टाइम्स इंटरनेट, सुपरस्पोर्ट इंटरनेशनल, रिलायंस जियो डिजिटल, गल्फ डीटीएच एफजेड एलएलसी, ग्रुप एम मीडिया, बी इन, ईकोनेट मीडिया, स्काई यूके, ईएसपीएन डिजिटल मीडिया, बीटीजी लीगल र्सिवसेज, बीटी पीएलसी, ट्विटर और फेसबुक इंक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed